अतीक अहमद के बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार

प्रमोद कुमार गौतम

06 Aug 2026 (अपडेटेड: Aug 6 2026 2:23 PM)

Atiq Ahmed Son Aban Death: उत्तर प्रदेश के झांसी में मृतक माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में कार में सवार उनके एक दोस्त की भी जान चली गई. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

अतीक अहमद के बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत
अतीक अहमद के बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत ( File photo)
Google CTA

उत्तर प्रदेश के झांसी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. माफिया अतीक अहमद के  सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार अबान अपने साथियों के साथ प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मुलाकात करने जा रहा था. इस दौरान उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया.  यह हादसा  इतना भयानक थी कि कार का एक हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया.

Read more!

पूंछ थाना क्षेत्र के हाइवे पर अनियंत्रित होकर टकराई कार

यह पूरी घटना झांसी जिले के पूंछ थाना क्षेत्र की है. प्रयागराज से एक तेज रफ्तार कार झांसी की तरफ बढ़ रही थी. कार में कुल पांच लोग सवार थे. इनमें अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा अबान अहमद भी शामिल था. सफर के दौरान अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर हाइवे पर बने डिवाइडर से जोरदार तरीके से जा टकराई.

टक्कर इतनी भीषण और भयानक थी कि कार के अगले हिस्से की लोहे की चादरें मुड़ गईं और शीशे पूरी तरह से टूट गए. हादसे की तस्वीरें बयां कर रही हैं कि कार के एक हिस्से को सबसे भारी नुकसान पहुंचा है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, अबान अहमद उसी तरफ बैठा हुआ था जिस तरफ से गाड़ी सीधे डिवाइडर में घुसी थी

दो लोगों ने तोड़ा दम, तीन अन्य साथियों की हालत गंभीर

इस सड़क हादसे में अबान अहमद समेत कुल दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गाड़ी में सवार मोहम्मद जैद, उमर और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.

झांसी जेल में बंद भाई अली अहमद से मुलाकात के लिए जा रहे थे

दरअसल, अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को नैनी जेल से स्थानांतरित करके झांसी जेल भेजा गया था. अबान और उसके साथ मौजूद सभी लोग झांसी जेल पहुंचकर अली से मुलाकात करने वाले थे, लेकिन मंजिल पर पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया. दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था को सामान्य कर दिया गया है.

हादसे की असल वजह तलाशने में जुटी पुलिस

झांसी पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब इस बात का पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि आखिर यह दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई. जांच में इस बात को देखा जा रहा है कि क्या गाड़ी की रफ्तार सीमा से अधिक थी, क्या चालक को अचानक झपकी आ गई थी या फिर किसी तकनीकी खराबी की वजह से यह हादसा हुआ.

यह भी पढ़ें: झांसी हाईवे पर अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत कैसे हुई?  तस्वीरों में देखिए पूरी घटना की कहानी