Aban Funeral: अतीक का बेटा Ali इस हाल में पहुंचा Jhansi Jail, रिपोर्टर के सवाल पर किया ये इशारा

न्यूज तक डेस्क

• 01:09 PM • 09 Aug 2026

सड़क हादसे में सबसे छोटे भाई अबान की मौत के बाद अतीक अहमद का बेटा अली अहमद पुलिस सुरक्षा के बीच प्रयागराज स्थित कसारी-मसारी कब्रिस्तान पहुंचा, जहां उसने भाई के जनाजे में शामिल होकर उसे मिट्टी दी। इसके बाद हाईकोर्ट की शर्तों का पालन करते हुए वह मीडिया से बिना कोई बातचीत किए वापस झांसी जेल लौट आया.

छोटे भाई अबान के जनाजे से लौटकर झांसी जेल पहुंचा अली अहमद
छोटे भाई अबान के जनाजे से लौटकर झांसी जेल पहुंचा अली अहमद
Google CTA

अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत के बाद उसके बड़े भाई अली अहमद को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान ले जाया गया था। अपने छोटे भाई को सुपुर्द-ए-खाक करने और जनाजे की रस्मों में शामिल होने के बाद अली अहमद को वापस झांसी जेल भेज दिया गया है. तड़के करीब 4:30 बजे जब पुलिस की प्रिजनर्स वैन अली अहमद को लेकर झांसी जेल पहुंची, तो वह काफी थका हुआ और भावुक नजर आया.

Read more!

जनाजे से लौटते वक्त मीडिया के सवालों पर क्या था इशारा?

झांसी जेल पहुंचते ही जब वहां मौजूद मीडिया कर्मियों ने अली अहमद से बात करने और जनाजे से लौटने के बाद कुछ कहने का प्रयास किया, तो अली ने बिना कुछ बोले साफ तौर पर हाथ हिलाकर मना कर दिया. दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट की डबल बेंच ने अली अहमद (झांसी जेल) और उसके भाई उमर (लखनऊ जेल) को अबान की अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए सशर्त पैरोल/हिरासत की अनुमति दी थी. हाईकोर्ट की शर्तों के मुताबिक, दोनों भाइयों को मीडिया से किसी भी तरह की बातचीत करने से सख्त मना किया गया था. अली ने हाईकोर्ट की इसी शर्त का पालन करते हुए मीडिया के सामने चुप्पी साधे रखी. 

भाई के जनाजे में कांपते हाथों से दी मिट्टी

  • कसारी-मसारी कब्रिस्तान में करीब 4 साल बाद अपनों के बीच पहुंचे अली अहमद के लिए यह पल बेहद दर्दनाक था. 
  • अली ने अपने सबसे लाडले और छोटे भाई अबान के जनाजे को कंधा दिया और कांपते हाथों से मिट्टी दी. 
  • इसके बाद वह अपने बड़े भाई उमर और सबसे छोटे भाई अजहम से गले लगकर फूट-फूटकर रोया. 
  • पिता अतीक अहमद और चाचा अशरफ को खोने के बाद छोटे भाई अबान की अचानक मौत के सदमे से अली बेहद टूटा हुआ नजर आया. 

अली से ही मिलने जा रहा था अबान, कार से मिली थीं किताबें

अबान और अली के बीच काफी गहरी बॉन्डिंग बताई जाती है. हादसे के वक्त अबान अपने बड़े भाई अली से मिलने ही झांसी जेल जा रहा था. 

झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी, जिसमें उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद अबान की कार के डैशबोर्ड से दो अंग्रेजी लव स्टोरी नोवेल्स (किताबें) भी बरामद हुई थीं, जिन्हें वह झांसी जेल में बंद अपने भाई अली को तोहफे के रूप में देने जा रहा था. जेल में जब अली को इस दुर्घटना की खबर मिली थी, तब वह पूरी तरह बदहवास होकर रोने लगा था. 

ये भी पढ़ें: UP BJP में बड़ा बदलाव, नई टीम के पीछे क्या है 2027 का चुनावी गणित?