Ayush Malik Shamli Conversion Case: उत्तर प्रदेश के शामली में चर्चीत धर्म परिवर्तन मामले में आयुष मलिक से मोहम्मद अली बने केस में अब एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. दरअसल, पुलिस को जब आयुष मलिक के मोहम्मद अली बनने की जानकारी मिली तो पुलिस ने उसके घर पर सर्च ऑपरेशन चलाया था. इस सर्च के दौरान पुलिस को घर से एक बड़ा चाकू, दो फोन बरामद हुए थे. इसके साथ ही घर से एक डायरी भी मिली थी जिसके पन्ने पर कुछ ऐसा लिखा था जिसने सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस के होश उड़ा दिए.
ADVERTISEMENT
डायरी में लिखा था 'I am on Mission'
पुलिस को सर्च ऑपरेशन के दौरान जो डायरी मिली थी उसके एक पेज पर 'I am on Mission' लिखा हुआ था. आज तक के पास इस डायरी का वो पेज मौजूद है. पुलिस सूत्रों का बड़ा दावा है कि आयुष मलिक को मोहम्मद अली बनाने के पीछे एक बहुत बड़ी साजिश थी. पुलिस अब डायरी पर लिखें शब्दों को डिकोड करने की कोशिश कर रही है. साथ ही ये भी पता लगा रही है कि वो क्या मिशन था और इसके पीछे कौन लोग थे. वहीं इस मामले से जुड़े अन्य किरदार और चांदनी कुरैशी अभी भी जेल में है, जबकि पुलिस अब मौलाना इरफान उर्फ हाकिम की तलाश में जुटी है.
फरार मौलवी की तलाश में चेन्नई और अंडमान में छापेमारी
अब पुलिस इस धर्मांतरण केस में एक मौलवी की तलाश कर रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी मौलवी फिलहाल शामली से फरार है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक वो मौलवी शामली से भागकर अंडमान और चेन्नई में कहीं जाकर छुपा हुआ है. पुलिस की टीमें लगातार उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही हैं और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ घर वापसी का वीडियो
हालांकि इन सब जांचों के बीच अब सोशल मीडिया पर आयुष का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें आयुष अपने घर के मंदिर में पूजा-पाठ करते और परिजनों से आशीर्वाद लेते नजर आ रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद आयुष के पिता ने भी अपने बेटे की घर वापसी की बात कही है. वायरल वीडियो में आयुष मलिक का कहना है कि उसने पहले इस्लाम धर्म अपना लिया था लेकिन बाद में अपने पिता और परिवार वालों की बढ़ती परेशानियों और दिक्कतों को देखते हुए उसने अपने मन से दोबारा सनातन धर्म में लौटने का फैसला किया. आयुष ने कहा कि वह अपनी मर्जी से सनातन धर्म अपना रहा है.
यह भी पढ़ें: मोहम्मद अली से फिर बने आयुष मलिक?... शामली के चर्चित धर्मांतरण मामले में अब इस वायरल वीडियो ने सबको चौंकाया
ADVERTISEMENT


