बाराबंकी: फेरे हुए, रस्में पूरी हुईं... लेकिन विदाई से पहले खुल गया दूल्हे का वो राज जिसने मचा दिया हड़कंप

Barabanki wedding news: बाराबंकी के थाना कोठी क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय विवाद में बदल गया जब सात फेरे और सिंदूरदान के बाद दूल्हे की पहचान को लेकर बड़ा खुलासा हुआ. किन्नर समुदाय के लोगों के आने के बाद दूल्हे का राज सामने आया और शादी समारोह में हड़कंप मच गया. जानिए इस मामले की पूरी कहानी.

Barabanki wedding news
बाराबांकी में विदाई से पहले खुला दूल्हा का राज(तस्वीर- न्यूज तक)

सैयद रेहान मुस्तफा

follow google news

बाराबंकी के थाना कोठी क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की सुबह किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसा नजारा देखने को मिला. जहां शुक्रवार की रात तक शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां सुबह होते ही बवाल शुरू हो गया. असल में, सात फेरे लेने और सिंदूर दान के बाद यह खुलासा हुआ कि दूल्हा असल में एक किन्नर है. इस राज के खुलते ही मंडप में हड़कंप मच गया और बाराती धीरे-धीरे मौके से खिसकने लगे. आइए जानते हैं मामले की पूरी कहानी.

Read more!

किन्नरों के आने से खुला राज

पूरा मामला 13 फरवरी की रात का है. धूमधाम से बारात आई, जयमाला हुई और रिश्तेदारों ने सेल्फी भी ली. रात भर पंडित जी मंत्र पढ़ते रहे और शादी की सारी रस्में पूरी हो गईं. लेकिन असली ट्विस्ट शनिवार सुबह आया जब नेक मांगने के लिए किन्नर वहां पहुंचे. दूल्हे को देखते ही किन्नर आपस में फुसफुसाने लगे और उन्होंने तुरंत लड़की पक्ष को आगाह किया कि दूल्हा उनके समाज का है यानी किन्नर है. राज खुलते ही लड़की पक्ष ने दूल्हे और उसकी मां को बंधक बना लिया.

बाराती भागे, पुलिस ने कराया समझौता

जैसे ही दूल्हे के किन्नर होने की बात फैली, करीब 200 बाराती बिना बताए ही वहां से भाग निकले. लड़की के भाई ने बताया कि उन्हें धोखे में रखकर यह शादी तय की गई थी. खबर मिलते ही कोठी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. काफी देर तक चली गहमागहमी के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से मामला सुलझाया गया. किसी भी पक्ष ने कानूनी तहरीर नहीं दी, इसलिए मामला बिना एफआईआर के रफा-दफा हो गया.

'बहन की जिंदगी बर्बाद होने से बची'

लड़की के परिजनों का कहना है कि यह शादी 6 महीने पहले तय हुई थी. दूल्हा दिखने में ठीक था और 2 बीघा जमीन होने की बात कही गई थी. परिजनों ने आरोप लगाया कि दूल्हे की मां को सब पता था, लेकिन उन्होंने जानबूझकर यह बात छुपाई. शादी कराने वाले पंडित जी ने भी बताया कि जब किन्नरों ने दूल्हे को एकांत में ले जाकर जांच की, तब सारा सच सामने आया. किन्नरों ने पहचान लिया था कि दूल्हा उनके ही समाज का हिस्सा है. बाराबंकी के इस गांव में अब यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है. ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा मोड़ तो फिल्मों में भी कम ही देखने को मिलता है.

यहां देखें वीडियो

यह खबर भी पढ़ें: रस्में हुई, दुल्हन ने वरमाला पहनाया… फिर शादी से कर दिया इनकार, यूपी के कौशाम्बी में दुल्हन के इस कदम ने मचा दी हलचल

    follow google news