रस्में हुई, दुल्हन ने वरमाला पहनाया… फिर शादी से कर दिया इनकार, यूपी के कौशाम्बी में दुल्हन के इस कदम ने मचा दी हलचल

कौशाम्बी में जयमाल के बाद दुल्हन ने अचानक शादी से इनकार कर दिया, जिससे खुशी का माहौल सन्नाटे में बदल गया और बारात को बिना दुल्हन लौटना पड़ा. पश्चिमशरीरा क्षेत्र की इस घटना में रातभर समझाने की कोशिश हुई, लेकिन वजह साफ न होने पर दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से विवाह रोक दिया.

ADVERTISEMENT

यूपी के कौशाम्बी से आया चौंकाने वाला मामला
यूपी के कौशाम्बी से आया चौंकाने वाला मामला
Google CTA

यूपी के कौशाम्बी जिले के एक शादी वाले घर में किसी ने नहीं सोचा होगा कि कुछ ही पलों में यह खुशी ठहर जाएगी और पूरा माहौल सन्नाटे में बदल जाएगा. दरअसल शादी के रस्मों के बीच दुल्हन ने अचानक ऐसा फैसला ले लिया कि पूरी शादी ही रुक गई और बारात को खाली हाथ लौटना पड़ा. यह मामला पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है.