Bareilly Murder Case: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक घटना ने पूरे इलाके को हिलकर रख दिया है. यहां एक पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई थी. बातचीत चल ही रही थी लेकिन बीच पंचायत में दामाद ने भरी पंचायत में अपनी ही सास और साले पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. घटना में सास और साले की तो मौके पर ही मौत हो गई.
ADVERTISEMENT
वहीं, उसकी पत्नी अब अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है. बताया जा रहा आरोपी इससे पहले भी मामी से प्रेम प्रसंग के चक्कर में एक और हत्या कर चुका है, इसके लिए उसे जेल भी हो चुकी है. ऐसे में अब ये मामला बरेली में चर्चा का विषय बना हुआ है. क्या है पूरा मामला और क्या है आरोपी का आपराधिक इतिहास, चलिए जानते हैं इस खबर में...
सबसे पहले जानें क्या है पंचायत वाला मामला?
दरअसल, आरोपी अफसर खान और उसकी पत्नी सायमा के बीच पिछले कुछ समय से अनबन चल रही थी. सोमवार को इसी सिलसिले में गांव के लोगों की मौजूदगी में पंचायत बिठाई गई. इसमें दोनों परिवार को बुलाया गया. यहां दोनों के परिवार आमने सामने बैठकर विवाद खत्म करने की कोशिश कर रहे थे.
इसी बीच बातचीत के दौरान अचानक अफसर खान ने अपना आपा खो दिया. उसने चाकू निकाल और अपनी सास, आसमा और 19 साल के साले आदिल पर हमला कर दिया. इस हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. वही घटना के दौरान बीच-बचाव करने आई पत्नी सायमा गंभीर रूप से घायल हो गई.
2017 में हुई शादी, आरोपी के दो छोटे-छोटे बच्चे
परिवार के लोगों ने बताया कि अफसर रहपुरा चौधरी थाना अयोध्या का क्षेत्र का रहने वाला है. 2017 में शादी के बाद उसके दो बच्चे हुए. दोनों की उम्र छोटी है. एक बेटा फेज 8 साल का आयशा 5 साल की बेटी है. इस हत्याकांड के बाद बच्चों के भविष्य पर भी संकट खड़ा हो गया है क्योंकि मां अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है. पिता इस हत्याकांड को करने के बाद मौके से फरार हो गया था.
रिक्शा चला कर करता था मजदूरी
निजी अस्पताल में मौत और जिंदगी की जंग लड़ रही सायमा के परिवार के लोगों ने बताया कि उसका पति आरोपी अफंसर ई रिक्शा चला कर परिवार का पालन पोषण करता है. शुरुआत से दबंग व्यक्ति रहा है आए दिन परिवार के लोगों से मारपीट और झगड़ा करता था. बताया जा रहा है कि 2015 में जब वह जेल से बाहर आया तो उसके बाद वो अलग अलग तरह का नशा भी करने लगा था. परिवार के लोगों से इस बात को लेकर उसका झगड़ा भी हुआ लेकिन वह नहीं सुधरा.
जानें आरोपी अफसर खान की क्राइम कुंडली
अपनी सासा और साले ही हत्या करने वाला अफसर खान कोई मामूली अपराधी नहीं था. उसकी क्राइम कुंडली बेहद चौंकाने वाली है. साल 2004 में 16 साल की उम्र में ही उसने अपनी मामी से प्यार हो गया था. इसके बाद उसने अपनी मामी के साथ मिलकर अपने मामा की हत्या कर दी थी. इस मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी, लेकिन वो 2015 में जमानत पर बाहर आ गया. इसके बाद 2017 में उसने अपनी चचेरी बहन सायमा से लव मैरिज की, जिसे अब उसने मौत के घाट उतारने की कोशिश की.
पुलिस पर भी गंभीर आरोप
परिवार के लोगों का कहना है कि सायमा ने कुछ दिन पहले ही डायल 112 को फोन करके अपने पति से जान के खतरा होने का अंदेशा जताया था. इस संबंध में झगड़ा होने पर उसने पुलिस को भी सूचना दी थी. इसके बाद घर पर डायल 112 की गाड़ी घर पर भी आई , लेकिन आरोपी अफसर के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई. परिवार का दावा है कि इज्जत नगर थाना पुलिस और डायल 112 ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया. ऐसे में आरोपी ने इस हत्याकांड को अंजाम दे दिया.
पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुआ हत्यारा
वहीं अब वारदात को अंजाम देकर फरार हुए अफसर खान पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है. पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी. इस बीच पुलिस को देर रात सूचना मिली कि वो गांव के पास ही हथियार लेकर घूम रहा है. जब पुलिस ने उसे घेरने की कोशिश की तो उसने टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मुठभेड़ में ढेर कर दिया. पुलिस को उसके पास से 32 बोर की पिस्टल, कत्ल में इस्तेमाल चाकू और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं.
यह भी पढ़ें: UP: मामी के प्यार में अंधा हुआ भांजा, फिर पत्नी को रास्ते से हटाने उठाया ऐसा कदम, जानकर दिमाग हिल जाएगा
ADVERTISEMENT


