पति को हुआ पत्नी के अवैध संबंध का शक, फिर अचानक रात में आया एक शख्स और... बस्ती के युवक की ये कहानी आपको चौंका देगी

Basti Prem Prasang Case: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पत्नी के कथित प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि पत्नी के कथित प्रेमी ने घर पहुंचकर लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे युवक की मौत हो गई. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

प्रेम प्रसंग के शक ने ली पति की जान
प्रेम प्रसंग के शक ने ली पति की जान (सांकेतिक तस्वीर)

रवि गुप्ता

follow google news

Basti Wife Affair Case: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक को अपनी ही पत्नी के कथित अवैध संबंधों का विरोध करने की भारी कीमत चुकानी पड़ी. आरोप है कि युवक पर उसकी  पत्नी के कथित प्रेमी ने घर पहुंचकर उसपर लाठी डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले में पीड़ित पति बुरी तरह घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. अब इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रेमी मौके से फरार हो गया. अब पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

Read more!

पत्नी के प्रेम प्रसंग पर पति को था गहरा शक

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बैरिहवा धोबी टोला की है. यहां रहने वाले चौबीस वर्षीय शिवकुमार कनौजिया को अपनी पत्नी और मोहल्ले के ही रहने वाले एक युवक रोहन उर्फ अंशुल श्रीवास्तव के बीच कथित प्रेम संबंध होने का शक था. इसी बात को लेकर पति और पत्नी के बीच अक्सर घर में कहासुनी होती रहती थी. शिवकुमार अपनी पत्नी को उस युवक से दूर रहने के लिए हमेशा टोकता था.

प्रेमी ने घर आकर लाठी डंडों से किया ताबड़तोड़ हमला

मृतक के परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुरुवार की रात करीब आठ बजे कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया. ऐसे में पत्नी से विवाद की बात अपने कथित प्रेमी रोहन उर्फ अंशुल श्रीवास्तव को कह दी. रोहन को जब ये बात पता चली तो वो आग बबूला हो गया और शिवकुमार के घर पहुंच गया. इस दौरान घर पर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गई. आरोप है कि रोहन ने लाठी डंडों से शिवकुमार पर बेरहमी से हमला कर दिया. गंभीर चोटें लगने के कारण शिवकुमार वहीं जमीन पर गिर पड़ा और आरोपी मौके से फरार हो गया.

अस्पताल पहुंचने से पहले ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

खून से लथपथ शिवकुमार को जमीन पर गिरा देख परिजन तुरंत उसे उठाकर इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने शिवकुमार की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के जवाब देने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई जिसके बाद कोतवाली पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर रवाना हुए.

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से जुटाए साक्ष्य

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक की सर्विलांस टीम बैरिहवा धोबी टोला स्थित घटना स्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. फोरेंसिक टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य और नमूने एकत्र किए ताकि कोर्ट में आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत पेश किए जा सकें. पुलिस ने मृतक के परिजनों से भी लंबी बातचीत कर पूरी घटना की जानकारी ली.

नामजद आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मृतक के पिता रामजी की तहरीर पर नामजद आरोपी रोहन उर्फ अंशुल श्रीवास्तव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. डिप्टी एसपी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल चार अलग अलग टीमों का गठन किया गया है. यह टीमें आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं और पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

डिप्टी एसपी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने दी कानूनी जानकारी

मामले पर जानकारी देते हुए डिप्टी एसपी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि पुलिस को रात करीब साढ़े आठ बजे एक व्यक्ति को गंभीर चोट लगने की सूचना मिली थी. जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पाया गया कि युवक की हार्ड एंड ब्लंट ऑब्जेक्ट यानी भारी वस्तु से चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो चुकी थी. तहरीर के आधार पर अभियुक्त रोहन श्रीवास्तव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा एक सौ तीन एक और एससी एसटी एक्ट के तहत विधिक मुकदमा पंजीकृत कर आगे की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: पोर्न फिल्में दिखाकर बनाता था संबंध... गर्भवती होने पर पेट में मारी लात, अहमदाबाद की महिला ने पति और ससुराल वालों पर लगाए सनसनीखेज आरोप

    follow google news