UP Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक इंस्पेक्टर आधी रात में अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंच गया, लेकिन कुछ ही पलों में उसे प्रेमिका के ससुराल वालों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद शुरू हुआ लात घूंसों का दौर. ससुराल पक्ष ने इंस्पेक्टर कि इतनी जबरदस्त पिटाई की कि उनकी नाक तक फट गई चेहरे पर खून के निशान दिखने लगे, हाथ पर भी खून ही खून नजर आने लगा. इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस इंस्पेक्टर को पकड़कर अपने साथ ले गईं. वहीं शादीशुदा प्रेमिका भी इंस्पेक्टर के रहने की जिंद में अड़ी हुई है. फिलहाल अब ये हाई वोल्टेज ड्रामा पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
ADVERTISEMENT
रात के 2 बजे घर में घुसे, फिर हुआ ये हाल
यह मामला नगर थाना क्षेत्र का है और इंस्पेक्टर की पहचान अतुल सिंह के रूप में हुई है. वो सीआरपीएफ में तैनात हैं. बताया जा रहा है कि अतुल देर रात अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंच गए थे. रात के करीब 2 बजे जब वह घर में घुसे तो ससुराल वालों की आंख खुल गई. ऐसे में उन्होंने इंस्पेक्टर को पकड़ लिया. इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उनकी जमकर धुनाई कर दी. अब सोशल मीडिया इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें अतुल खून से लथपथ हालत में बैठे नजर आ रहे हैं और सवाल पूछने पर कोई साफ जवाब नहीं दे पा रहे हैं.
4 साल पुराना इश्क, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में इंस्पेक्टर को थाने ले गई. ससुराल पक्ष का आरोप है कि अतुल उनकी बहू से मिलने गलत नीयत से घर में घुसा था. पूछताछ में ये बात सामने आई कि इंस्पेक्टर और उस महिला के बीच पिछले 4 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है. दोनों एक ही इलाके के रहने वाले हैं और महिला की शादी गौर क्षेत्र में हुई थी.
पति को छोड़ प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी महिला
इस पूरे हंगामे के बीच अतुल की शादीशुदा प्रेमिका भी सामने आई है. प्रेमिका ने खुलकर अपने प्रेमी इंस्पेक्टर का समर्थन किया. महिला ने ऐलान कर दिया कि वो अपने पति को छोड़कर प्रेमी अतुल के साथ ही रहना चाहती है. उसे दावा किया दोनों का रिश्ता सालों पुराना है. ऐसे में अब वो पीछे हटने को तैयार नहीं है.
पुलिस ने क्या बताया?
मामले में डिप्टी एसपी हर्रैया स्वर्णिम सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने आई. उन्होंने कहा कि युवक और युवती दोनों सुरक्षित हैं. फिलहाल किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है. डिप्टी एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता और रिश्तों के उलझाव को देखते हुए दोनों परिवारों की काउंसलिंग मिशन शक्ति केंद्र के माध्यम से कराई जा रही है. अगर कोई शिकायत मिलती है तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ADVERTISEMENT


