12 सेकंड में 6 मारे थप्पड़… बिजनौर में दारोगा संजय कुमार यादव ने युवक को सरेआम पीटा, कैमरे में कैद हुई क्रूरता, देखें वीडियो

Bijnor Daroga Viral Video : उत्तर प्रदेश के बिजनौर से सामने आया एक 12 सेकेंड का वीडियो पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. मंडावली थाना क्षेत्र में तैनात दारोगा संजय कुमार यादव युवक को बेरहमी से थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद विभाग में हलचल तेज हो गई है और जांच शुरू कर दी गई है.

Bijnor Daroga Viral Video
Bijnor Daroga Viral Video

ऋतिक राजपूत

follow google news

 Up Police Controversy : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक दारोगा का युवक को थप्पड़ मारते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो में थाना मंडावली क्षेत्र की भागूवाला चौकी  पर तैनात दारोगा संजय कुमार यादव  एक युवक की बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. अब इस घटना का पुलिस के उच्च अधिकारियों ने संज्ञान लिया है और मामले की जांच के निर्देश दे दिए हैं.

Read more!

वायरल वीडियो में 12 सेकेंड में जड़े 6 थप्पड़

वायरल हो रहा यह वीडियो मात्र 12 सेकेंड का है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दारोगा संजय कुमार यादव बिना किसी डर के युवक को एक के बाद एक लगातार थप्पड़ मार रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि दारोगा ने महज 12 सेकेंड के भीतर युवक को छह बार थप्पड़ जड़े. इस दौरान पीड़ित युवक पूरी तरह खामोश और असहाय खड़ा रहा, जबकि पास खड़े किसी व्यक्ति ने चोरी-छिपे इस पूरी घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया.

सामान उठाने के आरोप पर की गई पिटाई

जानकारी के अनुसार, ये वीडियो कुछ महीने पुराना बताया जा रहा है. उस समय चौकी इंचार्ज संजय कुमार यादव क्षेत्र के एक गांव में किसी शिकायत की जांच के लिए पहुंचे थे. वहां एक युवक पर स्थानीय दुकान से सामान उठा ले जाने का आरोप लगा था. इसी बात से नाराज होकर दारोगा ने कानून हाथ में लेते हुए ग्रामीणों की मौजूदगी में ही युवक की पिटाई शुरू कर दी.

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

वीडियो के वायरल होने के बाद बिजनौर जिले में पुलिस के व्यवहार को लेकर बहस छिड़ गई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग इस वीडियो को शेयर करते हुए पुलिस प्रशासन की तीखी आलोचना कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि आरोपी पर कार्रवाई करने का एक कानूनी तरीका होता है, सरेआम इस तरह मारपीट करना मानवाधिकारों का उल्लंघन है. 

CO नगीना को सौंपी गई मामले की जांच

मामले की गंभीरता और बढ़ते जन आक्रोश को देखते हुए बिजनौर पुलिस ने आधिकारिक तौर पर संज्ञान लिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X'पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस प्रशासन ने बताया कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच के आदेश दे दिए गए हैं. क्षेत्राधिकारी (CO) नगीना को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है और उनसे जल्द से जल्द विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है. अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर ही दोषी दारोगा के खिलाफ उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: बदायूं की सुरभि यादव के इश्क में पागल हुआ बरेली का फौजी भारत यादव, पत्नी को बड़े खौफनाक ढंग से रास्ते से हटाया!

    follow google news