BSNL Director Vivek Banzal Prayagraj: BSNL के डायरेक्टर विवेक बंजल के प्रस्तावित प्रयागराज दौरे के दौरान होने वाली तैयारियों को लेकर दिए गए एक आदेश पर विवाद हो गया है. 25 फरवरी को प्रस्तावित उनके दौरे का आधिकारिक प्रोटोकॉल जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुआ तो महकमे में खलबली मच गई. इस आदेश में डायरेक्टर के मिनट टू मिनट कार्यक्रम की जानकारी दी गई है. जिसके लिए करीब 50 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. इसमें सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि इसमें डायरेक्टर के अंडरगारमेंट्स का भी ख्याल रखने की जिम्मेदारी लिखित रूप में दी गई थी.
ADVERTISEMENT
अफसरों को सौंपी गई थी अंडरवियर की जिम्मेदारी
प्रयागराज डीजीएम के19 फरवरी को जारी प्रोटोकॉल के मुताबिक BSNL के डायरेक्टर विवेक बंजल के प्रस्तावित संगम स्नान के दौरान करीब 50 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है. इसमें ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों की जवाबदेही तय की गई थी कि साहब कब कहां रुकेंगे और उन्हें वहां क्या-क्या सुविधाएं दी जाएंगी. इसमें ये भी लिखा गया है कि किस अधिकारी को साबुन, शीशा, कंघी, तौलिया और तेल की व्यवस्था करनी है. यहां तक कि डायरेक्टर के लिए अंडरगारमेंट्स (अंडरवियर) तक का इंतजाम करने की जिम्मेदारी भी एक अधिकारी के नाम के आगे दर्ज थी. जैसे ही ये लिस्ट पब्लिक डोमेन में आई तो वायरल हो गई. साेशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे लेकर तरह तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए और विभाग की जमकर किरकिरी हुई.
जारी ऑर्डर के तहत सौंपी गई ये जिम्मेदारी
1. प्रयागराज जंक्शन पर Director (CFA) का आगमन
- Director (CFA) का प्रयागराज जंक्शन पर स्वागत, ITC होटल सिविल लाइंस तक एस्कॉर्ट और नाश्ते की व्यवस्था, संगम क्षेत्र तक ले जाना
2. संगम बोट राइड व हनुमान मंदिर दर्शन, अक्षयवट व पातालपुरी मंदिर भ्रमण
- संगम क्षेत्र में नाव की व्यवस्था, बड़े हनुमान मंदिर, अक्षयवट और पातालपुरी मंदिर दर्शन,
- बाथिंग किट(तौलिया, पेयजल, शीशा, कंधी, तेल और अंडरगारमेंट्स)
- टिकिट/पास, ITC जैन मंदिर रोड होटल में लंच व डिनर की व्यवस्था
3. कॉन्फ्रेंस हॉल CTO बिल्डिंग में नाश्ता व एस्कॉर्ट
- Director (CFA) के लिए नाश्ते और CTO बिल्डिंग कॉन्फ्रेंस हॉल तक एस्कॉर्ट की व्यवस्था
4. मीटिंग होस्टिंग
- मीटिंग के दौरान होस्टिंग और PPT प्रस्तुति की व्यवस्था
5. टेवा ग्राम जीपी प्रभास गिरि मोती, जैन तीर्थ भ्रमण व लंच
- अधिकारी CTO बिल्डिंग से प्रयागराज सर्किट हाउस तक एस्कॉर्ट करेंगे, प्रभास गिरि में लंच व्यवस्था और अतिथियों का स्वागत
6. जैन मंदिर (जीरो रोड) भ्रमण
- संगम क्षेत्र से जैन मंदिर तक एस्कॉर्ट, पूजा और दर्शन की व्यवस्था, ITC होटल व सर्किट हाउस तक एस्कॉर्ट
7. जैन अंडावा, झूंसी भ्रमण
- स्थान पर उपस्थित रहकर पूजा विधि और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना
8. अधिकारियों की ड्यूटी (ITC होटल)
- अतिथि प्रवास के दौरान अधिकारियों की ड्यूटी सुनिश्चित करना
9. सर्किट हाउस में दो सूट की व्यवस्था (CGM व PGM-CFA)
- अतिथियों के लिए सूट, नाश्ता, लंच, डिनर की व्यवस्था,आवश्यकतानुसार CTO बिल्डिंग कॉन्फ्रेंस हॉल तक एस्कॉर्ट
10. मार्केटिंग आइटम की व्यवस्था
- बैनर, स्टैंडee, फ्लावर पॉट, कॉन्फ्रेंस हॉल व चैंबर व्यवस्था, पानी की बोतलें, फल, चॉकलेट, ITC होटल कमरों में सुविधाएं
11. PPT तैयारी, प्रिंटिंग, फोटोकॉपी, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी
- प्रेजेंटेशन, प्रिंटिंग, रिकॉर्डिंग और कार्यक्रम की वीडियोग्राफी
12. प्रोजेक्टर, लैपटॉप, डेस्कटॉप व कैटरिंग व्यवस्था
- मीटिंग के लिए सभी तकनीकी और कैटरिंग व्यवस्थाएं
13. वाहन व्यवस्था
- दो इनोवा क्रिस्टा कार और अन्य वाहन व्यवस्था
14. CTO बिल्डिंग व कैंपस की सफाई व सजावट
- बिल्डिंग व परिसर की सफाई और सजावट
15. इलेक्ट्रिकल कार्य
- लाइट, फैन आदि की व्यवस्था
16. बुके और मोमेंटो व्यवस्था
- सर्किट हाउस व कॉन्फ्रेंस हॉल में बुके और मोमेंटो की व्यवस्था
17. पानी की बोतलें, क्रॉकरी व डिस्पोजेबल
- कॉन्फ्रेंस हॉल और मीटिंग के लिए सभी आवश्यक सामग्री
18. विभिन्न किट की खरीद व पैकिंग
- अतिथियों के लिए पैकिंग किट, दैनिक उपयोग सामग्री, होटल किट आदि
19. BBM/ITP के साथ मीटिंग
- मीटिंग, निमंत्रण, रिफ्रेशमेंट व व्यवस्था
20. एजेंडा पॉइंट्स जारी करना
- मीटिंग के एजेंडा बिंदु जारी करना
21. कोऑर्डिनेशन
- सभी समिति सदस्यों और कोऑर्डिनेशन मेंबर को देखना
दौरा रद्द, प्रोटोकॉल निरस्त
सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बाद डायरेक्टर ने फिलहाल अपना प्रयागराज दौरा स्थगित कर दिया है. बीएसएनएल कार्यालय के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि 25 फरवरी को होने वाला यह दौरा अब नहीं होगा और पुराने प्रोटोकॉल को भी रद्द कर दिया गया है. हालांकि, सोशल मीडिया में प्रसारित इस प्रोटोकॉल की पुष्टि सीधे तो कोई नहीं कर रहा है, लेकिन डायरेक्टर के प्रस्तावित दौरे की बात स्वीकार की जा रही है.
ADVERTISEMENT

