BIZ DEAL: अप्रैल में कार खरीदने का गोल्डन मौका, Maruti से लेकर MG तक की गाड़ियों पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, जानिए कौन सी डील सबसे फायदेमंद

Maruti Suzuki Discount List: अगर आप नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो अप्रैल 2026 आपके लिए साल का सबसे बड़ा मौका साबित हो सकता है मारुति हुंडई और एमजी जैसी बड़ी कंपनियों ने अपनी पॉपुलर कारों पर लाखों रुपये तक की छूट का ऐलान किया है जिसमें एसयूवी और इलेक्ट्रिक गाड़ियां भी शामिल हैं

Car Discount Offers April 2026
Car Discount Offers April 2026

तनीषा त्यागी

follow google news

Car Discount Offers April 2026: अप्रैल का महीना कार खरीदारों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है. देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने अलग-अलग मॉडल्स पर डिस्काउंट की झड़ी लगा दी है. हैचबैक से लेकर लग्जरी एसयूवी और इलेक्ट्रिक वाहनों तक हर सेगमेंट में जबरदस्त बचत का मौका मिल रहा है. अगर आप भी नई गाड़ी घर लाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए सबसे फायदे वाला साबित हो सकता है. कंपनियों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए लाखों रुपये तक के बेनेफिट्स पेश किए हैं.

Read more!

मारुति सुजुकी की बजट कारों पर भारी छूट

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने इस महीने अपने एंट्री लेवल और मीडिल क्लास की पसंदीदा कारों पर शानदार ऑफर्स दिए हैं. अगर आपका बजट कम है तो ऑल्टो K 10, S-Presso और सेलेरियो जैसी किफायती कारों पर आप करीब 37,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं. वहीं डिल क्लास की पहली पसंद मानी जाने वाली Wagon R के सभी वेरिएंट्स पर भी 37,500 रुपये तक का फायदा मिल रहा है. ऐसे में इसे फैमिली कार खरीदने वालों के लिए आकर्षक डील माना जा रहा है.

स्विफ्ट और ब्रेजा पर भी मिल रहा है बड़ा फायदा

युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय Maruti Swift और कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की लीडर Maruti Brezza पर भी कंपनी ने बड़ा दांव खेला है. इन दोनों ही मॉडल्स पर इस अप्रैल महीने में करीब 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. आमतौर पर Brezza जैसी हाई डिमांड वाली एसयूवी पर इतनी छूट मिलना बड़ीस बात मानी जाती है.

Hyundai Venue और Creta पर भी डिस्काउंट

Hyundai मोटर्स ने इस बार डिस्काउंट के मामले में मारुति को कड़ी टक्कर दी है. कंपनी अपनी प्रीमियम Hyundai Venue वरना पर सबसे बड़ा ऑफर दे रही है जहां ग्राहकों को सीधे 1.10 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है. एसयूवी सेगमेंट की स्टार हुंडई क्रेटा पर भी करीब 55,000 रुपये की छूट मिल रही है. इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहन यानी EV खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर यह है कि Creta की इलेक्ट्रिक कार पर करीब 1 लाख रुपये तक का फायदा मिल रहा है. वहीं अन्य मॉडल्स i20 पर 58,000 और Hyundai Grand i10 Nios पर 68,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है.

MG मोटर का सबसे बड़ा धमाका: ग्लॉस्टर पर 3.5 लाख की छूट

लग्जरी एसयूवी के शौकीनों के लिए MG मोटर ने इस महीने सबसे बड़ा सरप्राइज दिया है. कंपनी अपनी दमदार एसयूवी एमजी ग्लॉस्टर पर करीब 3.5 लाख रुपये तक का भारी भरकम डिस्काउंट दे रही है. इसके अलावा MG की इलेक्ट्रिक रेंज में भी अच्छे ऑफर्स हैं. एमजी कॉमेट ईवी पर 30,000 रुपये और जेडएस ईवी व विंडसर जैसे मॉडल्स पर करीब 40,000 रुपये की बचत का मौका है. वहीं एमजी एस्टर खरीदने वालों को कुल मिलाकर 45,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है.

सीमित समय के लिए हैं ये खास ऑफर्स

कार विशेषज्ञों का कहना है कि ये सभी ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं और अलग-अलग शहरों या डीलरशिप के हिसाब से इनमें थोड़ा बदलाव हो सकता है. जहां एक तरफ भारी डिस्काउंट मिल रहा है वहीं दूसरी तरफ कई पॉपुलर मॉडल्स पर वेटिंग पीरियड भी बढ़ता जा रहा है. इसलिए यदि आप इस सुनहरे मौके का लाभ उठाना चाहते हैं तो सही समय पर फैसला लेना जरूरी है. कार खरीदने से पहले अपनी जरूरत, बजट और शहर के नजदीकी शोरूम पर जाकर ऑफर्स की पूरी जानकारी लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

यह भी पढ़ें: LPG सिलेंडर के लिए लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं, बस ID दिखाओ और...सरकार ने निकाला नया रास्ता

    follow google news