पश्चिम बंगाल के सीएम सुभेंदु के PA मर्डर केस में बलिया से गोलू सिंह की हुई गिरफ्तारी, कलकत्ता लेकर रवाना हुई CBI टीम!

Chandranath Rath Murder Case Update: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में CBI को बड़ी सफलता मिली है. बलिया निवासी गोलू सिंह को गिरफ्तार कर 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है। 6 मई को हुए हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में जांच लगातार आगे बढ़ रही है. जानिए गोलू सिंह की गिरफ्तारी और CBI की कार्रवाई से जुड़ी ताजा अपडेट.

Chandranath Rath Murder Case Update
Chandranath Rath Murder Case Update

संतोष शर्मा

follow google news

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस को लगभग एक महीने पूरे होने को है और इस मामले में CBI लगातार कार्रवाई करने में जुटी हुई है. 6 मई को हुए इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस में CBI को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. बलिया के रहने वाले गोलू सिंह को CBI ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि गोलू भी इस हत्याकांड में आरोपी है और CBI काफी दिनों से उसके पीछे लगी हुई थी. सीबीआई ने गोलू को गिरफ्तार कर 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर लिया है और उसे लेकर कलकत्ता रवाना हो गई है.

Read more!

बलिया से तीसरा आरोपी गिरफ्तार

चंद्रनाथ मर्डर केस में यह तीसरा आरोपी है जो कि बलिया का रहने वाला है. गोलू सिंह से पहले CBI ने बलिया के ही रहने वाले राजकुमार सिंह को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया था.  वहीं आज सुबह यानी 4 जून की सुबह राजकुमार सिंह के करीबी दोस्त ज्ञानेंद्र सिंह मोनू ने गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में बलिया कोर्ट में सरेंडर किया है. सरेंडर करने से पहले ज्ञानेंद्र सिंह मोनू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर पीएम और सीएम से चंद्रनाथ रथ मर्डर केस की निष्पक्ष जांच की मांग भी की है.(पढ़ें पूरी खबर)

गोलू को लेकर कलकत्ता रवाना हुई टीम

गोलू सिंह की गिरफ्तारी के बाद CBI ने आगे की पूछताछ और कार्रवाई के लिए ट्रांजिट रिमांड पर लिया और फिर उसे लेकर कलकत्ता रवाना हो गई है. CBI ने गोलू के 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड ली है. अब CBI कलकत्ता में उससे चंद्रनाथ मर्डर केस के बारे में पूछताछ करेगी और उसी के आधार पर मामला आगे बढ़ेगा.

6 मई को हुई थी चंद्रनाथ रथ की हत्या

दरअसल पश्चिम बंगाल में भाजपा के जीत के जश्न के बीच 6 मई को चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई थी. मिली जानकारी के मुताबिक, 6 मई को शाम के समय जब वह अपने घर लौट रहे थे तभी मध्यग्राम इलाके में अपराधियों ने उनकी गाड़ी घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. हालांकि चंद्रनाथ रथ को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

CM सुभेंदु के PA चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में गिरफ्तार चौथा आरोपी राजकुमार सिंह कौन हैं? बलिया से सामने आई उसकी पूरी कुंडली

    follow google news