नोएडा के सेक्टर-39 स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार वजह बनी मॉल के बाहर हुई एक झड़प जो मामूली कहासुनी से शुरू होकर हिंसक मारपीट तक पहुंच गई. बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत डांस करने को लेकर हुई थी लेकिन कुछ ही देर में माहौल इतना गरमा गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए.
ADVERTISEMENT
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले बहस हुई, फिर धक्का-मुक्की और उसके बाद जमकर हाथापाई शुरू हो गई. मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश भी की लेकिन तब तक स्थिति काफी बिगड़ चुकी थी.
वायरल हुआ मारपीट का वीडियो
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों तरफ के लोग एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं. आसपास खड़े लोग इस अचानक हुई लड़ाई को देखकर हैरान रह गए.
पुलिस ने संभाला मोर्चा
जैसे ही पुलिस को घटना की जानकारी मिली स्थानीय टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि विवाद आखिर किस वजह से इतना बढ़ गया.
गार्डन गैलेरिया मॉल पहले भी कई घटनाओं को लेकर चर्चा में रह चुका है. ऐसे में एक बार फिर यहां हुई मारपीट ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ये भी पढ़ें: 7 साल का प्यार फिर अचानक ब्रेकअप…गर्लफ्रेंड के साथ आखिरी मुलाकात में क्या हुआ कि झांसी के तुषार ने उठाया खौफनाक कदम
ADVERTISEMENT

