18 टायर का ट्रक 10 फीट तक उछला हवा में... तभी ठीक नीचे आ गई कार, वायरल वीडियो देख थम जाएंगी सांसें

Chitrakoot Truck Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से सड़क हादसे का एक ऐसा रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोग हैरान हैं. यहाँ एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक हवा में करीब दस फीट ऊपर उछल गया और उसी दौरान नीचे से एक कार सुरक्षित निकल गई.

चित्रकूट में हवा में दस फीट उछला तेज रफ्तार ट्रक
चित्रकूट में हवा में दस फीट उछला तेज रफ्तार ट्रक

अखिलेश कुमार

follow google news

Truck Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से एक 18 टायर के ट्रक की हैरान करने वाली हादसे की वीडियाे सामन आई है. वीडियो में एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक बेकाबू होकर पुलिया से टकरा जाता है. इसके वो देखते ही देखते हवा में करीब दस फीट ऊपर तक उछल जाता है. लेकिन ठीक उसी सेकेंड ट्रक के नीचे से एक कार सनसनाती हुई सुरक्षित निकल जाती है.. मौत और जिंदगी का यह हैरान कर देने वाला खेल वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. घटना के बाद अब लोग यही कह रहा है कि ऐसा तो फिल्मों में ही होते देखा था लेकिन आज सच में देख लिया. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई.

Read more!

पुलिया से टकराकर हवा में उड़ा ट्रक

 यह घटना रैपुरा थाना इलाके झांसी प्रयागराज नेशनल हाईवे NH-35 के लालापुर वाल्मीकि नदी पुल की बताई जा रही है. इस हादसे में ट्रक ड्राइवर और क्लीनर बाल बाल बच हैं. घटना के दौरान पुलिया से टकराने के बाद बेकाबू ट्रक का पिछला हिस्सा करीब 10 फीट तक उछल गया. इसी दौरान उसके नीचे के एक कार गुजर गई. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं लगी. हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे जाम की स्थिति बन गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और क्रेन बुलाकर ट्रक को रास्ते से हटाया गया जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका.

पुलिस कप्तान ने दी मामले की पूरी जानकारी

इस पूरे मामले पर चित्रकूट के एसपी अरुण कुमार सिंह ने आधिकारिक बयान जारी कर घटना की जानकारी दी है. एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कर्बी प्रयागराज मार्ग पर वाल्मीकि आश्रम के पास जो नदी गुजरती है वहां यह हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि प्रयागराज की तरफ से आ रही एक बड़ी ट्रेलर जैसी गाड़ी नदी की रेलिंग से टकरा गई थी.  ठीक उसी समय सामने से आ रही एक कार उसके नीचे से सुरक्षित पास हो गई नहीं तो कोई बहुत बड़ा हादसा हो सकता था. पुलिस कप्तान ने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ जमकर वायरल

मौत के मुंह से छूकर वापस आने वाली कार और हवा में उड़ते हुए इस ट्रक का सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस रोंगटे खड़े कर देने वाले दृश्य को देखकर लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इसे चमत्कार मान रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: पति और गर्लफ्रेंड होटल में थे, तभी पहुंच गई पत्नी...नजारा देखकर खो बैठी आपा, फिर दोनों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

    follow google news