एक बार फिर दिल्ली को शर्मसार करने वाली खबर आई है. आरोप है कि एक 16 साल की स्कूली छात्रा के साथ स्लीपर बस में ड्राइवर और कंडक्टर ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है. आरोपियों ने छात्रा को अंधेरे का फायदा उठाकर ग्रेटर नोएडा के परी चौक से नोएडा सेक्टर 63 पहुंचा की बात कही. बस में बैठाकर दिल्ली के कश्मीरी गेट तक 47 KM के सफर में गैंगरेप किया. बस की खिड़कियों पर पर्दे लगे थे और रात भी काफी थी. छात्रा को मदद नहीं मिल पाई. आरोप है कि गैंगरेप के बाद आरोपी छात्रा को देर रात कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर उतारकर फरार हो गए.
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली 16 साल 11 कक्षा में पढ़ती है. वो परिजनों से नाराज होकर बिना बताए नोएडा के लिए निकल पड़ी. चूंकि छात्रा का चचेरा भाई नोएडा में रहता है. वो उसी के पास आ रही थी. छात्रा 4 अगस्त की रात परी चौक पर पहुंची. भारी बारिश और अंधेरे के चलते वो समझ नहीं सकी और परी चौक पर ही उतर गई. इसी दौरान एक बस वहां से गुजर रही थी. छात्रा ने उसे हाथ दिया. बस रुक गई और कंडक्टर ने नोएडा सेक्टर 63 तक छात्रा को छोड़ की देने की बात कही.
स्लीपर बस की खिड़कियों पर लगे थे पर्दे
इधर छात्रा के बस में बैठते ही वो चल दी. आरोप है कि बस के चलते ही आरोपियों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी. रात होने और बारिश होने के कारण सड़कें सुनसान थीं. बस के शीशे बंद थे और उसमें मोटे पर्दे लगे थे. छात्रा मदद नहीं मांग सकी. छात्रा के मुताबिक आरोपियों ने उसे जान से मार देने की धमकी देकर गैंगरेप किया. बस नोएडा के परी चौक से दिल्ली के कश्मीरी गेट तक करीब 47 किमी तक सड़कों पर चलती रही और आरोपी छात्रा से रेप करते रहे.
आरोपी पीड़िता को देर रात कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर उतारकर फरार हो गए. घबराई हुई छात्रा ने कश्मीरी गेट पुलिस से संपर्क किया. छात्रा ने पूरी आपबीती बताई. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को तिमारपुर की एक बस पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्लीपर बस को जब्त कर लिया है और उसकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है.
कहां से आ रही थी बस ?
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी बस में खराबी आने के बाद उसे सूरजपुर की वर्कशॉप में रिपेयरिंग के लिए लेकर गए थे. बस रिपेयर होने के बाद वे खाली बस लेकर तिमारपुर जा रहे थे. इसी दौरान परी चौक पर उन्हें छात्रा मिली.
ADVERTISEMENT


