'टीवी पर हनुमान चालीसा और फर्श पर...' दिव्या मिश्रा हत्याकांड में बड़ा अपडेट! पड़ोसी ने आरोपी मानस के घर में क्या देखा? 

अंकित मिश्रा

20 Aug 2026 (अपडेटेड: Aug 20 2026 3:31 PM)

लखनऊ के गोमतीनगर में दिव्या मिश्रा और उनकी ननद सीमा वाजपेयी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद आरोपी मानस ने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है. पड़ोसी के मुताबिक, घर में पति-पत्नी के शव मिले और टीवी पर हनुमान चालीसा चल रही थी.

lucknow
lucknow
Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में सामने आए दिव्या मिश्रा हत्याकांड ने इलाके में सनसनी फैला दी है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बहन को गोली मार दी. दोनों की मौत हो गई. इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली. 

Read more!

बैंक के बाहर हुई थी फायरिंग

मृतकों की पहचान दिव्या मिश्रा और सीमा वाजपेयी के रूप में हुई है. दिव्या मिश्रा ICICI बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर थीं और आरोपी मानस की पत्नी बताई जा रही हैं. दूसरी मृतका सीमा वाजपेयी आरोपी की बहन थीं.

बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं पर बैंक के बाहर फायरिंग की गई. गोलियां लगने के बाद दोनों सड़क पर गिर गईं. आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर गोमतीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है.

जांच के दौरान पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी बैंक के बाहर कब पहुंचा और घटना के समय वहां कौन-कौन मौजूद था. पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा रही है.

पारिवारिक विवाद की भी जांच

पुलिस की शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद को घटना की एक अहम वजह माना जा रहा है. हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि हत्या की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी. घटना के बाद गोमतीनगर इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है.

पड़ोसी ने घर के अंदर का बताया मंजर

इस मामले में पड़ोसी अंकुर ने एक और अहम जानकारी दी. उनके मुताबिक, WhatsApp स्टेटस देखने के बाद उन्होंने मृतक को फोन किया था. कॉल रिसीव नहीं होने पर उन्हें शक हुआ.

इसके बाद कुछ पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खटखटाया. काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो तीन-चार लोगों ने मिलकर दरवाजा तोड़ा और अंदर दाखिल हुए. घर के अंदर वह मृत अवस्था में पड़े मिले. कमरे में टीवी चल रहा था और टीवी पर हनुमान चालीसा चल रही थी.

लंबे समय से चल रहा था इलाज

पड़ोसी अंकुर के अनुसार, मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और लंबे समय से उसका इलाज चल रहा था. उन्होंने यह भी बताया कि वह SBI बैंक में काम करता था.

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. पुलिस की जांच, CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों से ही इस गोलीकांड के पीछे की पूरी वजह सामने आने की उम्मीद है.

Lucknow Crime: शहर में दिनदहाड़े ICICI बैंक की महिला कर्मचारी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या