divya Mishra Murder case: दिव्या मिश्रा के हाथों पर था हत्यारे के नाम का टैटू...बहन की हत्या के पीछे की क्या है कहानी ?

अंकित मिश्रा

20 Aug 2026 (अपडेटेड: Aug 20 2026 4:59 PM)

लखनऊ की दिव्या मिश्रा मर्डर केस अपडेट: हाथ पर हत्या करने वाले के नाम का गुदा था टैटू. बहन की हत्या के पीछे की क्या है वजह...जानें तिहरे हत्याकांड की पूरी कहानी.

NewsTak
दिव्या मिश्रा हत्याकांड में बड़ा अपडेट.
Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक के बाद एक दो हत्याएं और कुल तीन मौतों ने पूरे राजधानी को हिला कर रख दिया. हर तरफ इस हत्याकांड की चर्चा थी. लखनऊ की पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन और ICICI में रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा की उनके बैंक के सामने ही दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया गया कि हत्या करने वाला शख्स ऑटोरिक्शा में बैठकर आया और दिव्या मिश्रा को फोन कर बाहर बुलाया. उसने बात की और भी सिर में गोली मार दी. दिव्या को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना की जानकारी पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा ने भी सोशल मीडिया पर दी. उन्होंने लिखा- ''गोमतीनगर में मेरी बहन को गोली मार दी गई है''.

Read more!

मृतका दिव्या मिश्रा की जो फाइल फोटो सामने आई उसमें दोनों हाथों में टैटू था. एक हाथ पर गुदा है- ''महादेव''. दूसरे हाथ पर मानस लिखा है और मोरपंखी बनी है. दरअसल मानस दिव्या मिश्रा का पति है. आरोप है कि उसी ने दिव्या की हत्या की. ऑटोरिक्शा से आया और गोली मारकर ऑटोरिक्शा में बैठकर लौट गया. पर कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. पुलिस को सूचना मिली और वो गोमतीनगर में हत्याकांड वाली जगह पर पहुंची. उधर पुलिस के पास एक और सूचना गई. बताया गया कि मानस के घर में फर्श पर दो लाशें हैं. एक मानस वाजपेयी के बहन की और दूसरी खुद मानस की. 

वाट्सएप स्टेटस देख पड़ोसी पहुंचा घर 

लखनऊ के हुसड़िया इलाके में मानस का घर था. वो घर में अपनी बहन के साथ रहता था. बहन मानसिक रूप से बीमार थी. मानस ने वाट्सएप पर स्टेटस लगाया- 'आज मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है जैसा कि उसने मुझे धोखा दिया था. अब मुझे अपने को और मेरी बहन को भी मारना है. पत्नी की बहन प्रज्ञा और भारत सब जानते हैं.' ये स्टेटस देखते ही पड़ोसी अंकुर के चेहरे पर हवाइयां उड़ गईं. अंकुर को कुछ समझ में नहीं आ रहा था. वो दौड़ते ही मानस के घर गया. दरवाजा बंद था. उसने खटखटाया. कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला. अंदर से टीवी चलने की आवाजें आ रही थीं. उसने दरवाजा खोला. अंदर गया. 

टीवी पर हनुमान चालीसा चल रहा था 

अंकुर ने बताया कि जब वो अंदर गया तो टीवी पर हनुमान चालीसा चल रहा था. फर्श पर दो लाशें खून से सनी पड़ी थीं. अंकुर घबरा गया. उसने इसकी सूचना अन्य पड़ोसियों. पुलिस तक सूचना पहुंची. मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मौके से एफएसएल टीम ने साक्ष्य इकट्‌ठा किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

मानस ने पत्नी और बहन को क्यों मारा ?  

बताया जा रहा है कि मानस और उसकी पत्नी दिव्या के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था. लंबे समय से विवाद के कारण दोनों अलग-अलग रहते थे. मानस हुसड़िया इलाके में बहन के साथ रहता था वहीं दिव्या आलमबाग के सिंगारनगर में रहती थी. दिव्या ICICI बैंक में जॉब करती थी जबकि मानस भी बैंककर्मी था. वो SBI में सीनियर असिस्टेंट के पद पर था. माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी. दोनों के विवाद का मामला फैमिली कोर्ट में था. मानस को आशंका थी कि दिव्या उसे चीट कर रही है. नवंबर 2025 से दिव्या मानस के घर नहीं आ रही थी. दोनों के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा था. 

चूंकि मानस की बहन सीमा वाजपेयी मानसिक रूप से बीमार थी. सीमा का मानस और दिव्या के अलावा कोई नहीं था. दिव्या के साथ पहले से विवाद चल रहा था मानस को लगा होगा कि यदि वो दिव्या को मारने के बाद वो जेल जाएगा तो उसके पीछे सीमा की देखभाल कौन करेगा. इसलिए उसने बहन की भी हत्या कर दी. हालांकि ये अनुमान जताया जा रहा है. पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है. 

मकान मे मौजूद किराएदार ने क्या बताया ?  

मकान में मौजूद किराएदार ने बताया कि शोर-शराबे की वजह से उसने गोली की आवाज नहीं सुनी. उसने कहा कि मानस बहुत अच्छे थे. उनका व्यवहार बहुत बढ़िया था. किराएदार ने ये तक कहा कि मानस जैसा कोई नहीं. 

गर्लफ्रेंड 25 की और प्रेमी दो, एक 50 साल तो दूसरा 28 का...प्रेग्नेंट हुई तो सामने आई DNA टेस्ट वाली कहानी