दिव्या मिश्रा हत्याकांड में नया अपडेट सामने आया है. दिव्या की बहन और लखनऊ की पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि बहन के साथ क्या-क्या हुआ. प्रज्ञा मिश्रा ने ये भी बताया कि बहन अपने पति के साथ अलग क्यों रह रही थी. प्रज्ञा ने इमोशनल पोस्ट लिखते हुए कहा- ' दिव्या मेरी बहन तुम अब नहीं हो ये यकीन कर पाना बहुत मुश्किल है.'
ADVERTISEMENT
प्रज्ञा ने बताया- दिव्या लखनऊ के गोमतीनगर आईसीआईसीआई बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर थी. वो रोज की तरह सुबह 9 बजे दफ़्तर पहुंची थी. दफ़्तर पहुंचने के बाद उसने अपना कामकाज निपटाया. उसके बाद वो किसी से कुछ चेक कलेक्ट करने के लिए अपने सहकर्मी के साथ बाहर चली गई. इस दरमियान उसका साइको पति दो रिवॉल्वर के साथ ऑटो से रेकी करने लगा. जब वो बैंक पहुंची बैंक के गेट पर उसके पति ने पहले पहला रिवॉल्वर निकाला और गोली चलायी..फिर रिवॉल्वर की बट से चेहरे सिर पर कई वार किये. पास के सब लोग जान बचाकर भाग गए. फिर दूसरा रिवॉल्वर निकाला उससे फायर किया. माथे पर उसके बहुत बड़े बड़े होल हैं.
दिव्या अपने पति मानस से अलग क्यों रहती थी ?
प्रज्ञा मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट पर बताया कि वो पति की साइको हरकतों और उसकी बहन के पागलपन की बिमारी की वजह से अलग रह रही थी. प्रज्ञा आगे कहती हैं- ''तुम मम्मी का बेटा थीं. मम्मी का बार बार फोन आ रहा है. मेरी हिम्मत नहीं है कि मैं उनको कह सकूं कि तुम अब नहीं रहीं. दिव्या काश के तुम इतनी सीधी नहीं होतीं. काश के हम आज पूर्णागिरि घूमने चले गए होते.''
ADVERTISEMENT


