'जो लिखा सब सच है', गाजियाबाद में कोरियन गेम के चक्कर में जान देने से पहले 3 बहनों ने सीक्रेट डायरी में क्या लिखा? बढ़ा सस्पेंस!

गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में 12, 14 और 16 साल की तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. सुसाइड नोट और डायरी में गेम से जुड़े संकेत मिले हैं. पिता के अनुसार बच्चियां एक कोरियन ऑनलाइन गेम खेलती थीं. पुलिस डायरी, मोबाइल और डिजिटल डाटा की जांच कर रही है.

Ghaziabad
Ghaziabad

हिमांशु मिश्रा

follow google news

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक रूह कपा देने वाली खबर सामने आई है, जहां तीन सगी बहनों ने एक साथ 9वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. यह घटना थाना टीला मोड़ इलाके की 'भारत सिटी' सोसाइटी की है. मरने वाली बहनों की उम्र महज 12, 14 और 16 साल थी. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिस पर लिखा है- 'सॉरी मम्मी-सॉरी पापा'.

Read more!

डायरी में बच्चियों की मौत का राज?

पुलिस को मौके से एक नोट लिखा है, जिसमें बच्चियों ने लिखा है - "डायरी में सब जो लिखा है वो सब सच है". पुलिस ने मौके से डायरी बरामद की है. साथ ही मोबाइल फोन और इलेक्ट्रानिक डिवाइस सीज किया है. बच्चियों ने डायरी पढ़ने की बात कही है. पुलिस ने डायरी को कब्जे में ले लिया है. अब संभावना जताई जा रही है इस डायरी में बच्चियों ने गेम से जुड़ी सभी डिटेल लिखी है. पुलिस इसकी जांच में जुटी है.   

इसके अलावा पुलिस को जहां से सुसाइड नोट मिला वहां कुछ तस्वीरें भी बिखरी हुई मिली है. जिस वक्त बालकनी से लड़कियां कूदी उसके तुरंत बाद का कमरे की फोटो सामने आई है, जिसमें परिवार की फोटो बिखरी हुई है और इसमें एक सुसाइड नोट है.

ऑनलाइन गेम बना मौत की वजह?

लड़कियों के पिता ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उनके मुताबिक, तीनों बहनें एक 'कोरियन ऑनलाइन गेम' खेलने की आदी थीं, जिसका परिवार को बिल्कुल अंदाजा नहीं था. बताया जा रहा है कि इस गेम में कुल 50 टास्क थे और मंगलवार रात को इसका आखिरी टास्क था.

पिता का कहना है कि बच्चियों ने कूदने के लिए दो स्टेप वाली सीढ़ी का इस्तेमाल किया है. बीच वाली बेटी कथित तौर पर गेम में लीडर की भूमिका निभाती थी और तीनों हर काम साथ करती थीं, जिससे शक है कि यह भी किसी टास्क का हिस्सा रहा हो.

मृतक बच्चियों की पहचान निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) के रूप में हुई है. पुलिस यह भी जांच रही है कि बच्चियों ने यह गेम कब और किसके कहने पर शुरू किया. कमरे से मिले सुराग, डिजिटल डाटा और परिवार के बयानों को मिलाकर घटनाक्रम जोड़ा जा रहा है. मौके पर वरिष्ठ अधिकारी जांच की निगरानी कर रहे हैं.

2 साल से स्कूल नहीं जा रही थी बच्चियां

बच्ची के पिता ने बताया कि वह शेयर बाजार का काम करते हैं. बच्चियों का 'killer queen' यूट्यूब नाम का चैनल भी था. परिवार की पृष्ठभूमि भी जांच के दायरे में है. पिता ने दो सगी बहनों से शादी की है. दूसरी शादी से तीन बच्चे हुए, जबकि बाद में पहली पत्नी से भी दो बच्चे हुए. जिन तीन बहनों ने आत्महत्या की, उनमें दो दूसरी पत्नी की और एक पहली पत्नी की बेटी थी. सभी एक साथ रहते थे. जानकारी यह भी सामने आई है कि तीनों बच्चियां पिछले दो वर्षों से स्कूल नहीं जा रही थीं.

50 दिन में 50 टास्क...कोरियन गेम का खौफनाक सच! पिता चेतन कुमार ने बताई 3 बेटियों के मौत की खौफनाक कहानी

    follow google news