मथुरा में फरसा वाले बाबा की हत्या के बाद भड़के सीएम योगी आदित्यनाथ, दे दिया ये बड़ा आदेश

Mathura Farsa Wale Baba news: मथुरा में फरसा वाले बाबा की हत्या के बाद माहौल गर्म है. हजारों लोगों ने दिल्ली-आगरा हाईवे जाम कर दिया, जिससे लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. इस बीच अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

CM Yogi Takes Strict Action Over the Murder of Farsa Wale Baba
CM Yogi Takes Strict Action Over the Murder of Farsa Wale Baba

मदन गोपाल

follow google news

CM Yogi Reaction on Farsa Wale Baba: उत्तर प्रदेश के मथुरा के प्रसिद्ध गौ रक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की हत्या के बाद बवाल मचा हुआ है। इस खबर के फैलते ही स्थानीय लोगों और भक्तों का गुस्सा फूट पड़ा. देखते ही देखते हजारों की तादाद में लोग दिल्ली-आगरा आ गए और मामले में सरकार से सख्त एक्शन की मांग करने लगे. इससे हाईवे पर जमा लग गया. प्रदर्शनकरी सरकार से मामले में सख्त एक्शन लेने की मांग करने लगे. इससे दिल्ली-आगरा हाईवे पर भयंकर जाम लग गया. इससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया. कई किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई. वहीं अब इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बयान भी सामने आया है. मामले में सीएम ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

Read more!

सबसे पहले जानिए क्या है पूरा मामला?

यह घटना मथुरा के कोसीकलां इलाके की है. वारदात शनिवार 21 मार्च की सुबह करीब 4:00 बजे की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार फरसा वाले बाबा अपनी टीम के साथ बाइक पर गौ तस्करों की गाड़ी का पीछा कर रहे थे. इसी दौरान आरोपियों ने बाबा को अपनी गाड़ी से कुचल दिया. इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि, मौके पर मौजूद भीड़ ने भाग रहे एक आरोपी को दबोच लिया, लेकिन अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहे.

आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर किया प्रदर्शन

बाबा की मौत से आक्रोशित भीड़ ने दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे को पूरी तरह ठप कर दिया. प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और उन पर कठोरतम कार्रवाई नहीं होती, वे हाईवे से नहीं हटेंगे. हंगामे और नारेबाजी के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी लाइन लग गई. इससे इलाके में यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई. हालांकि, इस दौरान पुलिस ने मौके पर स्थिति संभालने की कोशिश की लेकिन लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा था.

सीएम योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश

मथुरा के हालातों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए सीधे और कड़े निर्देश जारी किए हैं. सीएम योगी ने अधिकारियों को दो टूक शब्दों में आदेश दिया है कि इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा न जाए. सरकार की ओर से साफ कर दिया गया है कि अपराधियों के खिलाफ ऐसा एक्शन लिया जाएगा. योगी सरकार के इस सख्त रुख के बाद अब पुलिस प्रशासन फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रहा है.

यह भी पढ़ें: कौन थे फरसा वाले बाबा...जिनके मौत के बाद मचा मथुरा में कोहराम! गौतस्करों ने गाड़ी से कुचला, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम

    follow google news