'मैं खालू की दूसरी पत्नी बनाकर रहूंगी'...सगे मौसा के प्यार में पागल हुई युवती, घर के बाहर किया खूब हाईवोल्टेज ड्रामा, देखें वायरल वीडियो 

Fatehpur Girl In Love With Uncle: फतेहपुर में रिश्तों को लेकर हुआ यह अजीब मामला इलाके में चर्चा का केंद्र बन गया. मौसा के घर पहुंची युवती ने सड़क पर हंगामा कर सबको चौंका दिया. परिवार समझाता रहा लेकिन वह अपने फैसले पर अड़ी रही, जिससे घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा और भीड़ जमा हो गई.

Fatehpur Love Affair Case
Fatehpur Love Affair Case

नितेश श्रीवास्ताव

follow google news

Fatehpur Love Affair Case: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवती को अपने ही सगे मौसा (खालू) से प्यार हो गया. युवती पर प्यार का जुनून इस कदर हावी हुआ कि वो अपने मौसा के घर पहुंच गई. यहां उसने घर के बाहर घंटों  ड्रामा.  मामला इतना बढ़ा कि उसकी चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए. इस बीच युवती के परिजन मौके पर पहुंचे तो और हाईवोल्टेज ड्रामा हो गया. हालांकि परिवारिक मामला होने के कारण परिजनों ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है. लेकन अब ये मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Read more!

सबसे पहले जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल, फतेहपुर जिले की रहने वाले मोहम्मद शकील की पत्नी चांदनी का 18 महीने डिलीवरी के दौरान ऑपरेशन हुआ था. ऐसे में  उस समय घर के काम काज और देखभाल में मदद के लिए उन्होंने अपनी सगी बहन की बेटी यानी की भांजी को घर पर बुलाया था. चांदनी का आरोप है कि इसी दौरान उसके पति और भांजी के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. घर में रहने के दौरान ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया.

सोमवर को भागकर पहुंची मौसा के घर

इस बीच अब सोमवर को युवती अपने घर से भागकर मौसा के घर पहुंच गई. इस जानकारी युवती के परिजनों हो गई. ऐसे में घरवाले उसे वापस ले जाने के लिए शादीपुर पहुंचे तो  युवती वापस जाने के लिए मना करने लगी. वो सड़क पर जोर जोर से चिल्लाकर कहने लगी कि वह अपने खालू के साथ ही रहेगी. जब परिजन उसे जबरन ऑटो में बैठाकर ले जाने लगे तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी.

दूसरी पत्नी बनने की जिद पर अड़ी

हंगामे के दौरान जब स्थानीय लोगों और परिजनों ने युवती को समझाने की कोशिश की कि मौसा पहले से शादीशुदा हैं. इस पर भी युवती अपने फैसले पर अड़ी रही. वो कहती रही कि सबकी दो बीवियां होती हैं. मुझे उनके साथ ही रहना है. इस हाईप्रोफाइल ड्रामे को देखने के लिए सड़क पर लाेग इकट्ठा हो गए. घटना के दौरान सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब कई घंटों तक यह ड्रामा चलता रहा.

इस दौरान युवती सड़क पर ही बैठकर खूब हाथ पैर मारती रही और चिल्लाती रही. हालांकि, पारिवारिक मामला होने के कारण परिजनों ने अभी तक इस मामले में पुलिस में कोई  शिकायत दर्ज नहीं करवाई है. फिलहाल यह हाईप्रोफाइल ड्रामा इलाके में चर्चा और कौतूहल का विषय बना हुआ है और लोग इस विषय पर तरह तरह की बातें कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बाराबांकी में जयमाल के दौरान नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन को मारी लात, फिर जो हुआ उसका वीडियो आया सामने

    follow google news