मेरठ: नाम छुपाकर होटल में हिंदू लड़की से मिलने पहुंचा था फरदीन, फिर सामने आई धोखे के पीछे की पूरी कहानी

उस्मान चौधरी

• 02:59 PM • 18 Aug 2026

मेरठ के एक होटल में नाबालिग हिंदू किशोरी के साथ 23 वर्षीय फरदीन को पकड़े जाने पर भारी हंगामा हुआ. पीड़िता के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

यूपी के मेरठ में हिंदू संगठन के लोगों ने एक होटल में छापा मारा.
यूपी के मेरठ में हिंदू संगठन के लोगों ने एक होटल में छापा मारा.
Google CTA

शहर के सदर बाजार इलाके में स्थित होटल रंजीत में सोमवार को अचानक भारी हंगामा खड़ा हो गया. दरअसल एक हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ मिलकर कमरे में दबिश दी और पाया कि होटल के एक कमरे से अलग-अलग समुदायों के युवक और युवती एक साथ मौजूद हैं. हिंदू संगठन के इन कार्यकर्ताओं का आरोप है कि युवक ने अपनी असली पहचान छिपाकर एक नाबालिग लड़की को झांसे में लिया था और फिर होटल लाकर उसके साथ गलत काम करने की कोशिश कर रहा था. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसपर कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है. 

Read more!

क्या है ये पूरा मामला 

मेडिकल थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की मां के मुताबिक उनकी बेटी सोमवार को घर से अपनी सहेली से मिलने की बात कहकर बाहर गई थी. दोपहर के वक्त लड़की ने किसी तरह अपनी मां को फोन लगाया और रोते हुए आपबीती सुनाई. उसने बताया कि फरदीन नाम का युवक उसे जबरन सदर बाजार के होटल रंजीत ले आया है और उसके साथ जबरदस्ती कर रहा है. 

पहचान छिपाकर दोस्ती और फिर शोषण का आरोप

मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता (जिनमें सचिन सिरोही भी शामिल थे) होटल पहुंचे और विरोध दर्ज कराया. सूचना पाकर सदर बाजार थाना पुलिस भी मौके पर आ पहुंची. पुलिस ने कमरे से 23 साल के फरदीन को अपनी कस्टडी में ले लिया. संगठन के सदस्यों का आरोप है कि आरोपी ने पहले अपना नाम बदलकर किशोरी से जान-पहचान बढ़ाई और फिर उसे झांसे में लेकर उसका शोषण किया। मौके पर काफी देर तक गहमागहमी और हंगामे का माहौल बना रहा.

पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में FIR दर्ज

लड़की से दुष्कर्म और आपत्तिजनक वीडियो बनाने के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी फरदीन (उम्र 23 वर्ष) के खिलाफ पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर बीएनएस (BNS) की धारा 64(1), 75(2) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज कर लिया है; घटना के बाद पुलिस आरोपी और किशोरी को थाने ले आई थी, जहां परिजनों की मौजूदगी में कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है. मामले से जुड़े हर पहलू और होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है. 

ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को लेकर बड़ी खबर, जानें SIT की रिपोर्ट में क्या पता चला