राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को लेकर बड़ी खबर, जानें SIT की रिपोर्ट में क्या पता चला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की रिपोर्ट ने ट्रस्ट पदाधिकारी चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट दे दी है. पूरे प्रकरण में सीधे तौर पर शामिल 8 अन्य लोगों को ही दोषी और मुख्य आरोपी ठहराया गया है.

ADVERTISEMENT

चंपत राया और अनिल मिश्रा
चंपत राया और अनिल मिश्रा
Google CTA

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा को बड़ी राहत मिली है. उत्तर प्रदेश के गृह विभाग द्वारा सौंपी गई एसआईटी (SIT) की जांच रिपोर्ट में दोनों प्रमुख पदाधिकारियों को क्लीन चिट दे दी गई है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद गठित इस तीन सदस्यीय विशेष जांच दल की रिपोर्ट में चंपत राय और अनिल मिश्रा को आरोपों से पूरी तरह मुक्त माना गया है.