राम मंदिर दान विवाद मामले में एक नया और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. विशेष जांच दल (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट में की गई सिफारिश के बाद इस मामले में कानूनी कार्रवाई का सिलसिला शुरू हो गया है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य श्रीकृष्ण मोहन की आधिकारिक शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है.
ADVERTISEMENT
इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
सूत्रों के मुताबिक मामले में 8 लोगों के खिलाफ रामजन्मभूमि कोतवाली में नामजद FIR दर्ज कराई गई है. बाकी अज्ञात के खिलाफ में मामला दर्ज हुआ है. मंदिर ट्रस्ट ने टिन्नू यादव,अनुकल्प मिश्रा समेत 8 लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है. इसमें गबन,धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया गया है. अब मामले में बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां हो सकती हैं.
सूत्रों के मुताबिक मामले में अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, मनीष यादव, रमाशंकर मिश्रा, रमाशंकर यादव ऊर्फ टिन्नू, सुभाष और करुणेश और राजेश पाठक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है.
जिनके पास रकम मिली उन्हें हिरासत में लिया
सूत्रों के मुताबिक जिनके पास से मिली रकम उन सभी को नामजद किया गया है. इसके साथ ही इन आठों नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है.
SIT की शुरुआती जांच में बड़ा खुलासा ?
मामले में गठित की गई एसआईटी की प्रारंभिक जांच के दौरान कई ऐसे महत्वपूर्ण तथ्य और साक्ष्य सामने आए हैं, जिन्होंने ट्रस्ट को इस कानूनी कदम को उठाने के लिए मजबूत आधार दिया. एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर ही इस कार्रवाई को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया.
ट्रस्ट सदस्य की शिकायत पर एक्शन
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य श्री कृष्ण मोहन की ओर से लिखित शिकायत मामला दर्ज कर लिया है. इस हाई-प्रोफाइल मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद अब अयोध्या से लेकर लखनऊ तक हलचल तेज हो गई है. आने वाले दिनों में जांच के दायरे में और बड़े एक्शन हो सकते हैं. अब हर किसी की नजरें इस मामले में होने वाली आगे की जांच और संभावित एक्शन पर टिकी हुई हैं.
इनपुट: संतोष शर्मा
राम मंदिर चंदा विवाद: PMO ने मांगा पाई-पाई का हिसाब! ट्रस्ट ने जानकारी देने से किया इनकार
ADVERTISEMENT


