राम मंदिर चंदा विवाद: PMO ने मांगा पाई-पाई का हिसाब! ट्रस्ट ने जानकारी देने से किया इनकार

अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी और जमीन खरीद में गड़बड़ी की शिकायत पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने ट्रस्ट से वित्तीय ब्योरा मांगा था. स्थानीय बीजेपी नेता रजनीश सिंह की शिकायत पर जिला प्रशासन ने जब ट्रस्ट से संपर्क किया तो ट्रस्ट ने SIT जांच का हवाला देकर जानकारी देने से साफ इनकार कर दिया.

ADVERTISEMENT

Ram Mandir donation controversy
Ram Mandir donation controversy
google news

अयोध्या के भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दान, चढ़ावे और जमीन खरीद-फरोख्त में कथित गड़बड़ी का मामला अब गहराता जा रहा है. इस पूरे विवाद में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने जब राम मंदिर ट्रस्ट से उसके बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन का पूरा हिसाब मांगा तो ट्रस्ट ने यह जानकारी देने से मना कर दिया. ट्रस्ट ने इसके पीछे चल रही एसआइटी (SIT) जांच की दलील दी है.