galgotias university controversy: चाइनीज डॉग विवाद के बीच छात्रा बोली- यहां मोमोज अच्छे मिलते हैं, 3 दिन पढ़ाई और 4 दिन छुट्‌टी...मौज ही मौज है

सोनिया सत्यानीता

20 Feb 2026 (अपडेटेड: Feb 20 2026 8:15 PM)

AI समिट में चाइनीज डॉग विवाद के बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी चर्चा में है. जहां यूनिवर्सिटी को पवेलियन से बाहर कर दिया गया, वहीं एक छात्रा का मजेदार फीडबैक वायरल हो रहा है. छात्रा ने पढ़ाई से ज्यादा यहां के मसाला डोसा, मोमोज और 3 दिन की क्लास की तारीफ की है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

NewsTak
गालगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्रों ने क्या कहा? देखें.
Google CTA

AI समिट में ग्रेटर नोएडा के गलगोटिया यूनिवर्सिटी की तरफ से प्रेजेंट चाइनीज डॉग खूब चर्चा में है. इस डॉग के चलते गलगोटिया यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह की खूब फजीहत हो चुकी है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आखिरकार अपनी गलती मान ली और कहीं न कहीं इसका ठीकरा प्रोफेसर नेहा सिंह पर फोड़ दिया. उधर सरकार ने गागोटया यूनिवर्सिटी को पवेलियन से बाहर का रास्ता दिखा दिया. अब इस पूरे मामले पर सोशल मीडिया से लेकर गलगोटिया के स्टूडेंट्स के बीच तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. 

Read more!

जब न्यूज तक की टीम गलगोटिया यूनिवर्सिटी पहुंचकर वहां के स्टूडेंट्स से बात कर रही थी तभी एक छात्रा ने गलगोटिया की जमकर तारीफ की. इस छात्रा ने AI समिट में यूनिवर्सिटी प्रशासन से हुई चूक को माना और कहा कि कोई नहीं...ऐसी गलती हो जाती है. गलगोटया यूनिवर्सिटी बहुत अच्छी यूनिवर्सिटी है. यहां का खाना बहुत अच्छा है. यहां का मसाला डोसा, चाट बहुत जबरदस्त है. यहां के मोमोज के तो क्या कहने. 4 दिन की छुट्‌टी होती है. खूब जमकर सोओ...केवल 3 दिन क्लासेज चलती हैं. टीचर ऐसा पढ़ाती हैं कि सेलेबस कवर हो जाता है. 

कौन हैं Galgotia University वाली प्रोफेसर नेहा सिंह? क्या यूनिवर्सिटी ने अपनी गलती छुपाने के लिए बना दिया 'बलि का बकरा'?