'पिता व भाई को कंधा तक नहीं देने दिया…' इंदिरापुरम में हाई-राइज बिल्डिंग से गिरकर युवती की मौत, बहन ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

इंदिरापुरम की एक हाईराइज सोसायटी में 18 साल की युवती की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है. परिवार इसे रेप के बाद हत्या बता रहा है, जबकि पुलिस आत्महत्या की थ्योरी पर कायम है. CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है और जांच कई एंगल से जारी है.

Indirapuram Girl Death Case
Indirapuram Girl Death Case

मयंक गौड़

follow google news

Indirapuram Girl Death Case: उत्तर प्रदेश के इंदिरापुरम से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 18 साल की युवती मौत हो गई के बाद जमकर हंगामा हो गया. बताया जा रहा है कि युवती की मौत एक हाईराइज सोसायटी की 16वीं मंजिल से गिरने की वजह से हुई है. लेकिन परिजनों का आरोप है कि युवती के साथ रेप किया गया है. उन्होंने कहा कि घटना के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए उसे बिल्डिंग ने नीचे फेंक दिया. अब इस घटना के कई सीसीटीवी वीडियो भी सामने आए हैं. वहीं घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है. परिजान मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है.

Read more!

वहीं, एक ओर परिवार इसे रेप के बाद हत्या का मामला बता रहा है, दूसरी तरफ पुलिस की थ्योरी इससे बिल्कुल अलग है. परिजनों का कहना है कि ये हादसा नहीं एक सोची-समझी साजिश है.उन्होंने बताया कि  हादसे के समय युवती के कपड़े फटे हुए थे. वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस के मुताबिक, मृतका शरीर पर गिरने की वजह से चोटें आई हैं. पुलिस की शुरुआती जांच इसे आत्महत्या माना जा रहा है. हालांकि, पुलिस अब घटना की हर एंगल से जांच कर रही है.

पुलिस ने जबरन छीनी डेड बॉडी

अब मामले में मृतका की बहन और  माता-पिता का बयान भी सामने आया है. उनका कहना है कि पुलिस ने घटना के बाद उनके साथ धक्का-मुक्की की. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने शव को जबरदस्ती अपने कब्जे में ले लिया. मृतका की बहन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वो रोते हुए कह रही हैं कि पुलिस हमसे जबरदस्ती बॉडी छीन कर लेकर गई. मेरे पिता और भाई के तो कंधे में लगी भी नहीं है बॉडी. उनसे छीनकर लेकर चले गए. परिजनों का दावा है कि पुलिस प्रशासन ने उन पर दबाव बनाकर अंतिम संस्कार करवाया जिससे की सबूतों को मिटाया जा सके.

मृतका की बहन ने सोसाइटी के मैनेजमेंट और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उनका कहना है कि अगर 16वीं मंजिल से कोई गिरता है तो चोटें अलग तरह की होती हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी बिल्डिंग होने के बावजूद हर जगह कैमरे क्यों नहीं हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रही है और वे केवल अपनी साख बचाने में लगे हैं.

सीसीटीवी फुटेज में क्या दिखा?

पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज जारी की है. वीडियो में युवती लिफ्ट के पास अकेली नजर आ रही है. वीडियो में दिख रहा है कि वो लिफ्ट में अकेली एंट्रर होती है. इसके बाद ऊपर के फ्लौर की तरफ जाती है. पुलिस का कहना है कि वो अकेले ही ऊपर गई थी और वहां से कूदी है. हालांकि, परिवार इस थ्योरी को मानने को तैयार नहीं है. उनका सवाल है कि क्या सोसाइटी के सुरक्षा इंतजाम इतने पुख्ता नहीं थे कि उसे रोका जा सके या किसी और ने उसे वहां तक पहुंचाया.

सड़क पर शव रखकर जोरदार प्रदर्शन

वहीं घटना के विरोध में परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर शव रखकर जोरदार नारेबाजी की. इस दौरान घंटों तक लंबा जाम लगा रहा और पुलिस को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. आक्रोशित लोगों का कहना है कि गरीबों को इंसाफ नहीं मिलता और मैनेजमेंट अपनी साख बचाने के लिए पुलिस के साथ मिलकर सच्चाई छुपा रहा है.

पुलिस प्रशासन का क्या है कहना?

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि 7 अप्रैल की सुबह उन्हें सूचना मिली थी, जिसके बाद फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए. पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि मृतका का अंतिम संस्कार परिजनों की सहमति से ही हुआ है. पुलिस ने उन दावों को गलत बताया है जिनमें कहा गया था कि शव को जबरन कब्जे में लिया गया. फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ें: हैवान बना पति! शराब के नशे में पीलीभीत के अमन ने खोया आपा, पत्नी के साथ किया ऐसा कुछ...तुरंत हॉस्पिटल में होना पड़ा भर्ती! 

    follow google news