Ghaziabad crime news: शादी टूटने से नाराज युवक ने घर में घुसकर दो बहनों पर की फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सिरफिरे युवक ने घर में घुसकर दो बहनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं और अस्पताल में भर्ती हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर कई टीमें गठित की हैं और आरोपी की तलाश तेज कर दी है. जानिए पूरी घटना और अब तक की कार्रवाई.

NewsTak
प्रतीकात्मक तस्वीर.

मयंक गौड़

follow google news

गाजियाबाद के खोड़ा थाना इलाके एक घर में फायरिंग होने से हड़कंप मच गया. मंगलवार को सिरफिरे युवक ने घर में घुसकर दो बहनों पर तबाड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने से दोनों बहनों की हालत गंभीर है. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों बहनों का इलाज जारी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में कई टीमें लगा दी हैं और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है. 

Read more!

गाजियाबाद के खोड़ा थाना इलाके के आदर्श नगर वाल्मीकि चौक के पास एक घर में मंगलवार शाम को उस वक्त फायरिंग की आवाज आई जब जॉनी नाम का युवक घर के भीतर घुसा. बताया जा रहा है कि युवक जॉनी और घर की बड़ी बेटी के साथ पहले रिश्ता तय हुआ था. चार महीने पहले ही ये रिश्ता टूट गया जिससे जॉनी बुरी तरह खफा था.

पहले आरोपी आधे घंटे तक गली में घूमता रहा और फिर घर की ऊपरी मंजिल तक पहुंच गया. हथियार देखकर बहनों ने खुद को कमरे में बंद किया, लेकिन आरोपी ने शीशा तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की. इसके बाद दोनों बहनों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. घायल बहनों को दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. 

आरोपी की पहचान पुराना बस अड्डा बारादरी निवासी जॉनी के रूप में हुई है. फायरिंग में फायरिंग में खुशी (20) और उसकी बहन निधि (18) गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं. इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. आरोपी की तलाश जारी है. 

प्रेमी से शादी की जिद, पति को तालक... मुंबई से प्रेमी के पास UP पहुंची सना अचानक हुई गायब, फिर गन्ने के खेत में इस हालत में मिली
 

    follow google news