Ghaziabad Murder Case: गाजियाबाद के लोनी में एक ही कमरे में पति, पत्नी-पति और उनका पड़ोसी तीन लोग बैठे हुए थे. तीनों ने आराम से पहले खाना खाया और फिर बातचीत करने लगे, भी अचानक माहौल बदल गया. कुछ ही पलों में गोलियों की तड़तड़ाहट गूंज उठा और दो लाेग जमीन पर गिर गए. दरअसल, यहां एक पति ने अपनी पत्नी और दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया. घटना स्थल पर पुलिस पहुंची तो शुरुआती जांच में मामला शक, प्यार-धोखे और अवैध संबंधों से जुड़ा हुआ निकला. ऐसे चलिए जानते हैं कि आखिर एक पति को अपनी पत्नी की ऐसी क्या बात पता चली थी कि उनके अपनी ही पत्नी और पड़ासी को मौत के घाट उतार दिया?
ADVERTISEMENT
सबसे पहले जानें क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यहा पूरा मामला लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के रामपार्क स्थित बुद्ध बाजार मोहल्ले का है. मिली जानकारी के अनुसार 36 साल की शबनम अपने पति राशिद के साथ रामपार्क इलाके में रहती थी. वहीं उसके पड़ोस में 32 साल का फहीम भी रहता था. बताया जा रहा है कि पिछले करीब एक साल से फहीम का शबनम के घर लगातार आना-जाना लगा रहता था. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया. दावा है इस दाैरान रिश्ता इतना गहरा हो गया था दोनों के बीच शरीरिक संबंध तक बन गए.
पति को होने लगा था शक
बताया जा रहा है कि फहीम पत्नी के इस रिश्ते की जानकारी पति राशिद को हो चुकी थी. उसके पत्नी को समझाया, लेकन इसके बाद से घर में इस बात को लेकर विवाद होने लगा. दाेनों के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे. पति राशिद लगातार पत्नी के इस रिश्ते का विरोध करता था, वही पत्नी शबनम अपने प्रेमी यानी फहीम के साथ रहने की जिद पर अड़ग थी.
घटना वाले रात क्या हुआ था
जानकारी के अनुसार, सोमवार यानी घटना वाली रात तीनों घर के एक कमरे में मौजूद थे. इस दौरान सभी ने एक साथ बैठकर खाना खाया. इसके बाद देर रात अचानक विवाद बढ़ गया. मामला इतना बढ़ा कि राशिद ने गुस्से में आकर तमंचा निकाल लिया और 7 बच्चों की मां अपनी पत्नी शबनम और दोस्त फहीम पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. इस दौरान गोली लगने से दोनों की ही मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस के आने से पहले आरोपी फरार
मामले में पुलिस बताया कि करीब रात 12:40 बजे डायल 112 पर सूचना दी गई कि बुद्ध बाजार इलाके में झगड़े के दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सूचना मिलते ही थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. यहां राशिद के घर के अंदर दोनों के शव खून से लथपथ हालत में पड़े थे. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी राशिद फरार हो गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि मृतकों के परिजनों से तहरीर ली जा रही है और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
शुरुआती जांच सामने आया अवैध संबंध का मामला
पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने बताया कि आरोपी राशिद की गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार दबिश दे रही हैं. उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में ये सामने आया कि दोनों के बीच अवैध प्रेम संबंध इस दोहरे हत्याकांड की मुख्य वजह है.
यह भी पढ़ें: मथुरा हिंसा: कौन हैं 'फरसे वाले बाबा' जिनकी मौत पर मचा बवाल? दक्ष चौधरी समेत 17 गिरफ्तार, देखें पूरी लिस्ट
ADVERTISEMENT


