कोरियन गेम की लत? गाजियाबाद में रात 2:30 बजे 3 सगी बहनों ने 9वीं मंजिल ने लगाई छलांग, नोट में लिखी ये बातें

Ghaziabad 3 sisters Death case : गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ इलाके में आधी रात को एक खौफनाक घटना ने सभी को सन्न कर दिया. यहां तीन नाबालिग सगी बहनों ने इमारत की 9वीं मंजिल से छलांग लगा दी, इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. शुरुआती जांच में इस सामूहिक कदम के पीछे एक खतरनाक ऑनलाइन कोरियन गेमिंग ऐप की लत सामने आ रही है.

Ghaziabad 3 sisters Death
Ghaziabad 3 sisters Death

मयंक गौड़

follow google news

Ghaziabad 3 sisters Death: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां के टीला मोड़ के भारत सिटी में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगा दी.इस घटना में तीनों की मौत हो गई है. मामला बीती रात करीब 2:30 बजे का बताया जा रहा है. इस घटना की जानकारी मिलते ही सोसाइटी सहित आसपास के इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. इस बीच पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Read more!

मौत के पीछे गेमिंग ऐप का जाल?

यह मामला ऑनलाइन गेमिंग की लत से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. मृतक लड़कियों की पहचान निशिका 16 साल, प्राची 14 साल, पाखी 12 साल के रुप में हुई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तीनों बहनें एक टास्क-बेस्ड कोरियन लवर गेम की आदी थीं. ऐसे में अब अंदेशा जताया जा रहा है कि मोबाइल पर खेले जाने वाले इसी खेल की वजह से उन्होंने इतना खौफनाक कदम उठाया. वहीं पुलिस अब उन मोबाइल फोन्स और डिजिटल रिकॉर्ड्स को खंगाल रही है, जिनका इस्तेमाल ये तीनों बहनें करती थीं.

नोट में लिखा 'मम्मी पापा सॉरी'

पुलिस को मौके से एक पेज का नोट मिला है. इस पर लिखा है-'मम्मी पापा सॉरी'. मृतक लड़कियों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है. मोबाइल की सर्च हिस्ट्री और ऐप के टास्क की जांच से ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी. हालांकि पुलिस अब दूसरे एंगल से भी मामले की जांच कर रही है.

पिता ने बताई पूरी कहानी

इस बीच अब मृतक बहनों के पिता चेतन कुमार का बयान भी सामने आया है. उन्होंने बताया कि तीनों बेटियां कोरियन गेम खेलती थीं. पिता ने अनुसार कल गेम का आखिरी टास्क था. पुलिस जांच के लिए उनके फोन अपने साथ ले गई है. बतौर पिता इस गेम में कुल 50 टास्क थे और घटना वाले दिन यानी कल आखिरी टास्क था. पिता ने बताया कि कूदने के लिए बेटियों ने दो स्टेप वाली सीढ़ी का इस्तेमाल किया था.

पुलिस ने क्या बताया?

मामले की जानकारी देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त (शालीमार गार्डन) ने अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 4 तारिख को लगभग 02:15 बजे पीआरवी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना टीलामोड़ क्षेत्र स्थित भारत सिटी के टावर बी-1 में एक फ्लैट की नवीं मंजिल की बालकनी से तीन बच्चियों ने छलांग लगा दी है, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की गई. पुलिस तीनों को अस्पताल लेकर गई लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: कौन था बनारसी यादव? जिसे यूपी STF ने एनकाउंटर में किया ढेर! चोर से बना था प्रोफेशनल सुपारी किलर

    follow google news