गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत के मामले में पिता चेतन कुमार को लेकर नया खुलासा, पुरानी सोसाइटी के मैनेजर ने किया बड़ा दावा!

Ghaziabad sisters death case: गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत के मामले में पिता चेतन कुमार को लेकर नया खुलासा हुआ है. पुरानी सोसाइटी के मैनेजर ने उसकी एक पत्नी की रहस्यमयी मौत और संदिग्ध व्यवहार का दावा किया है. पुलिस अब पुराने रिकॉर्ड्स और पारिवारिक इतिहास की भी जांच कर रही है. जानिए पूरा मामला.

Ghaziabad sisters death case
गाजियबाद मामले में पुरानी सोसाइटी के मैनजेर ने चेतन को लेकर किया नया खुलासा

गौरव कुमार पांडेय

follow google news

गाजियाबाद में तीन मासूम जिंदगियों के खत्म होने की दास्तां हर दिन और भी उलझती जा रही है. चेतन कुमार, जो अपनी तीन पत्नियों और बच्चों के साथ रहने के लिए चर्चा में था, अब उसके अतीत के काले पन्ने खुलने लगे हैं. यूपी तक की पड़ताल में शुभधाम सोसाइटी के मैनेजर ने एक ऐसी घटना का जिक्र किया है जो चेतन के संदिग्ध व्यवहार की ओर इशारा करती है. एक पत्नी की पहले हुई रहस्यमयी मौत और चेतन का समाज से कटा-कटा रहना, कई ऐसे सवाल खड़े करता है जिनका जवाब अब पुलिस को तलाशना है. क्या बेटियों की मौत महज एक हादसा है या इसके पीछे चेतन का कोई पुराना और गहरा राज छिपा है? आइए विस्तार से जानते हैं पूरी बात.

Read more!

शुभधाम सोसाइटी के मैनेजर का खुलासा

यूपी तक की टीम जब गाजियाबाद के शुभधाम अपार्टमेंट पहुंची, तो वहां के मैनेजर संतोष कुमार ने बताया कि चेतन कुमार का परिवार कोविड काल से पहले इस सोसाइटी के H1 बिल्डिंग में फ्लैट नंबर 303 में रहता था. मैनेजर के मुताबिक, उस समय चेतन की दो पत्नियां और छोटे-छोटे बच्चे साथ रहते थे.

पार्किंग में हुआ था शोरशराबा और फिर मौत

मैनेजर संतोष कुमार ने एक पुरानी घटना को याद करते हुए बताया, 'एक रात पार्किंग में चेतन की पत्नियां शोर मचा रही थीं. गार्ड ने देखा कि एक पत्नी की तबीयत बहुत खराब थी. चेतन उसे गाड़ी से अस्पताल ले गए, लेकिन अगले दिन पता चला कि उसकी मौत हो गई है.' मैनेजर ने यह भी कहा कि सोसाइटी में चर्चा थी कि वह फिसल गई थी, लेकिन मौके पर ऐसा कुछ भी संदिग्ध नजर नहीं आया था.

रहस्यमयी था चेतन का व्यवहार

मैनेजर ने बताया कि चेतन कुमार सोसाइटी में किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करता था और न ही किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेता था. हालांकि, परिवार धार्मिक प्रवृत्ति का था और हर गुरुवार को चेतन अपनी दोनों पत्नियों के साथ मंदिर पूजा-पाठ करने जाता था.

व्हाट्सएप ग्रुप से हुआ पहचान का खुलासा

भारत सिटी सोसाइटी में हुई तीन बेटियों की मौत की खबर जब सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप पर फैली, तब शुभधाम सोसाइटी के लोगों ने चेतन की फोटो देखकर उसे पहचाना. मैनेजर ने बताया कि अगर ग्रुप में फोटो नहीं आती, तो उन्हें पता भी नहीं चलता कि यह वही शख्स है जो पहले उनकी सोसाइटी में रहता था.

तीन पत्नियों का दावा

मौजूदा मामले में गाजियाबाद पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि चेतन की तीन पत्नियां (सुजाता, हिना और टीना) एक साथ भारत सिटी के फ्लैट में रहती थीं. अब पुरानी सोसाइटी के मैनेजर के इस दावे ने मामले को और पेचीदा बना दिया है. क्या चेतन की किसी और पत्नी की भी पहले मौत हो चुकी है? पुलिस अब इन पुराने रिकॉर्ड्स और दावों की भी पड़ताल कर सकती है.

यहां देखें वीडियो

यह खबर भी पढ़ें: तीन बहनों की मौत, पिता की तीन शादियां…गाजियाबाद ट्रिपल डेथ केस में पुलिस को अब तक ये सब पता चला

    follow google news