Ghaziabad Korean game case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन सगी बहनों की मौत के मामले में अब उनके पिता चेतन कुमार का बयान सामने आए हैं. पिता ने इस घटना को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. चेतन कुमार ने बताया कि उनकी बेटियां गेम खेलती थीं जिसकी जानकारी उन्हें पहले ही थी. लेकिन उन्हें लगा की वो कोई साधारण का गेम होगा. उन्होंने उस नोट के बारे में भी बताया जो तीनों जान देने से पहले छोड़ा था.
ADVERTISEMENT
पिता के मुताबिक, घटना वाली रात सोने से पहले सबसे छोटी बेटी मम्मी से मिलकर भी गई थी. मृतक बच्चियों के पिता ने बताया कि उन्हें इस खतरनाक गेम और उससे जुड़ी पूरी सच्चाई बेटियों की मौत के बाद ही पता चल सकी. इस मामले में उन्होंने कई और ऐसी बातें बताई हैं जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है.
50 दिन में 50 टास्क करने होते थे पूरे
पिता ने तीनों की मौत के पीछे कोरियन गेम को ही बताया है. उन्होंने बताया कि गेम में 50 दिन में 50 टास्क पूरे करने होते हैं. हमें पहले नहीं पता था कि ऐसा कुछ चल रहा है. पिता ने बताया कि नोट में बच्चों ने लिखा है कि 'पापा, हम कोरियन गेम नहीं छोड़ सकते. 'I am sorry' हम जा रहे हैं. पिता ने बताया कि तीनों बच्चियां (15, 14 और 12 साल) ने एक साथ ही छलांग लगा दी. रात करीब दो बजे की बात है.
पूरा परिवार सो रहा था. बच्चे रात में फोन चलाते थे लेकिन हमें कभी शक नहीं हुआ. पिता ने बताया कि रात की बात है हम सो रहे थे. पूरा फैमिली सो रही थी. इस बीच उन्होंने जंप लगा दी. पिता ने बताया कि तीनों रात में फोन चलाती थी. पिता ने कहा कि सोने से पहले छोटी बेटी ने मम्मी से बस इतना कहा था कि मम्मी, हम जा रहे हैं'
क्या है कोरियन गेम?
पिता ने बताया कि बीच वाली गेम में हेड बनी हुई थी. पिता ने बताया कि पहले मुझे इस गेम की जानकारी नहीं थी. लेकिन घटना के बाद सर्च किया तो गेम के बार में तब पता चला. पिता ने बताया कि बेटियां गेम खेलती थी तो हमें लगा कोई सामान्य गेम होगा. जैसे राजा-रानी वाला खेल. उन्होंने कहा कि हमें क्या पता था कि ऐसा खतरनाक गेम होगा जिसमें बच्चे जान दे देंगे.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ स्थित भारत सिटी में देर रात लगभग 2:30 बजे तीन लड़कियों निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) ने 9वीं मंजिल से कूद कर जान दे दी थी. पिता ने अनुसार तीनों बेटियाें को एक कोरियन लवर नामक ऑनलाइन टास्क-बेस्ड गेम की लत थी. शुरुआत में मौत के पीछे की इस गेम की लत को माना जा रहा है. वही पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों से पूछताछ और मोबाइल फोन की डिजिटल जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: कोरियन गेम की लत? गाजियाबाद में रात 2:30 बजे 3 सगी बहनों ने 9वीं मंजिल ने लगाई छलांग, नोट में लिखी ये बातें
ADVERTISEMENT

