'एक लड़की रेलिंग से नीचे उतरी, दूसरी लिपट गई', गाजियाबाद घटना  के चश्मदीद अरुण ने सुनाई आंखो देखी कहानी

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने 14वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. पुलिस को संदेह है कि बच्चियां किसी ऑनलाइन गेम के 50वें टास्क को पूरा कर रही थीं. कमरे से मिले सुसाइड नोट में गहरे अकेलेपन का जिक्र है और वे कोरियन कल्चर से काफी प्रभावित थीं.

ghaziabad
ghaziabad

न्यूज तक डेस्क

follow google news

गाजियाबाद की एक पॉश सोसाइटी में तीन नाबालिग बहनों ने एक साथ 9वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. इस घटना से आसपास के लोग सदमे में हैं. जिस सोसाइटी में यह हादसा हुआ उसे अरुण कुमार नाम के शख्स ने अपनी आंखों से देखा. सामने वाले फ्लैट में रहने वाले अरुण कुमार ने इस पूरे हादसे के बारे में मीडिया को बताया है, जिसे जानकार हर कोई हैरान है. 

Read more!

चश्मदीद ने क्या बताया

अरुण कुमार ने बताया कि उनकी नजर बालकनी पर पड़ी. रेलिंग पर हलचल थी. उन्हें लगा कोई कपल है एक कूदने की कोशिश कर रहा है, दूसरा रोक रहा है. कुछ ही सेकंड में तस्वीर साफ हुई. तीन लड़कियां रेलिंग के पास थीं. पहले एक उतरी, फिर वापस बैठी. दूसरी उससे लिपट गई. तीसरी ने दोनों को खींचना चाहा. अगले ही पल तीनों नीचे गिर गईं.

अरुण ने तुरंत एंबुलेंस, पुलिस और गार्ड्स को सूचना दी. बाद में पता चला वे तीनों नाबालिग बहनें थीं. उन्होंने जो देखा, वही बयान पुलिस को दिया.

दीवार पर दर्द और डायरी में राज

घटना के बाद पुलिस जब फ्लैट में पहुंची तो फर्श पर परिवार की तस्वीरें बिखरी थीं. कमरे की दीवार पर अंग्रेजी में लिखा था- 'I AM REALLY VERY ALONE' (मैं बहुत अकेली हूं). पुलिस को एक डायरी भी मिली है, जिसमें बच्चियों ने लिखा है कि उनके जाने के बाद इस डायरी को जरूर पढ़ा जाए. पुलिस का मानना है कि इस डायरी के पन्नों में ही मौत का असली राज छिपा है.

कोरियन कल्चर से प्रभावित थी बच्चियां

डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट और अन्य दस्तावेजों से संकेत मिले हैं कि बच्चियां 'कोरियन कल्चर' (K-Pop/K-Drama) से काफी प्रभावित थीं. चौंकाने वाली बात यह है कि तीनों बहनें पिछले दो साल से स्कूल नहीं जा रही थीं और ज्यादातर समय डिजिटल दुनिया में बिताती थीं.

2 साल से स्कूल नहीं जा रही थी बच्चियां

परिवार की पृष्ठभूमि भी जांच के दायरे में है. पिता ने दो सगी बहनों से शादी की है. दूसरी शादी से तीन बच्चे हुए, जबकि बाद में पहली पत्नी से भी दो बच्चे हुए. जिन तीन बहनों ने आत्महत्या की, उनमें दो दूसरी पत्नी की और एक पहली पत्नी की बेटी थी. सभी एक साथ रहते थे. जानकारी यह भी सामने आई है कि तीनों बच्चियां पिछले दो वर्षों से स्कूल नहीं जा रही थीं.

'जो लिखा सब सच है', गाजियाबाद में कोरियन गेम के चक्कर में जान देने से पहले 3 बहनों ने सीक्रेट डायरी में क्या लिखा? बढ़ा सस्पेंस!

    follow google news