कपड़े फाड़े, धमकी दी और... AC कोच में बिना टिकट सफर कर रही लड़की ने TTE को फंसाने के करने लिए रचा ड्रामा, लेकिन फिर ऐसे पलट गया पूरा खेल

उदय गुप्ता

21 Sep 2026 (अपडेटेड: Sep 21 2026 2:02 PM)

दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस के AC कोच में बिना टिकट यात्रा कर रही एक लड़की ने TTE को फंसाने के लिए खुद ही अपने कपड़े फाड़ लिए और हंगामा करने लगी. हालांकि, सामने बैठे यात्री के मोबाइल वीडियो से लड़की की पोल खुल गई. पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला.

बिना टिकट यात्रा कर रही लड़की का AC कोच में हाई वोल्टेज ड्रामा!
बिना टिकट यात्रा कर रही लड़की का AC कोच में हाई वोल्टेज ड्रामा!
Google CTA

Girl Without Ticket Drama in Train: भारतीय रेलवे की ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने और पकड़े जाने पर चेकिंग स्टाफ के साथ बदसलूकी के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं. लेकिन दानापुर से सिकंदराबाद जा रही ट्रेन के AC कोच से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां बिना टिकट सफर कर रही एक लड़की ने TTE को झूठे केस में फंसाने के लिए खुद ही अपने कपड़े फाड़ लिए और हंगामा शुरू कर दिया. हालांकि, सामने बैठे एक सतर्क यात्री के मोबाइल वीडियो ने लड़की की पूरी चालाकी की पोल खोलकर रख दी.

Read more!

चेकिंग के दौरान पकड़ा तो बदला कोच, फिर रचा ड्रामा

यह पूरी घटना 17 सितंबर की बताई जा रही है. दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस के सेकेंड AC कोच में जब चेकिंग स्टाफ टिकट की जांच कर रहा था, तब एक लड़की बिना टिकट पाई गई. TTE ने जब टिकट या जुर्माना भरने को कहा, तो उसने साफ इनकार कर दिया और वहां से उठकर थर्ड AC कोच में जाकर बैठ गई. चेकिंग स्टाफ जब थर्ड AC में पहुंचा तो वहां भी उसने टिकट दिखाने के बजाय बहस शुरू कर दी. लड़की ने खुद को एक बड़े अधिकारी का रिश्तेदार बताकर TTE को धमकाने की कोशिश की.

TTE को फंसाने के लिए खुद ही फाड़ लिए कपड़े

जब टीटीई अपनी बात पर अड़ा रहा, तो लड़की ने आरपीएफ को बुलाने का नाटक किया और अचानक खुद ही अपने कपड़े फाड़ लिए. कपड़े फाड़कर वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी कि TTE उसके साथ बदतमीजी कर रहा है और उसके कपड़े फाड़ दिए हैं. लड़की को लगा कि उसकी इस हरकत से TTE डर जाएगा और कोई झूठा केस दर्ज हो जाएगा, लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि सामने वाली सीट पर बैठा एक यात्री अपने मोबाइल फोन से इस पूरी घटना का चुपके से वीडियो बना रहा था.

यह पढ़ें: कानपुर: मुंबई में पति की नौकरी, गांव में पत्नी के इश्क के चर्चे...फिर परेशान बेटे सत्यम ने ये क्या कर दिया? छोटे भाई ने बताई पूरी कहानी

DDU जंक्शन पर आरपीएफ के सामने खुली पोल, भरा जुर्माना

दोपहर करीब 4 बजे जब ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय (DDU) जंक्शन पर पहुंची, तो सूचना मिलने पर महिला आरपीएफ टीम पहले से तैनात थी. लड़की ने ट्रेन से उतरते ही आरपीएफ अधिकारियों के सामने रोना-धोना और TTE की शिकायत करना शुरू कर दिया. तभी सामने वाले यात्री ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया गया वीडियो आरपीएफ अधिकारियों को दिखा दिया, जिसमें साफ दिख रहा था कि लड़की ने खुद ही अपने कपड़े फाड़े थे.

वीडियो देखते ही लड़की का चेहरा उतर गया और वह वीडियो बनाने वाले यात्रियों के आगे हाथ जोड़कर वीडियो डिलीट करने की गुहार लगाने लगी. आरपीएफ अधिकारियों ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए लड़की से ₹1000 का जुर्माना वसूला और सख्त चेतावनी दी.

यह भी पढ़ें: मैनपुरी में कैसे शुरू हुई थी सास और दामाद की लव-स्टोरी? पता चली पूरी कहानी