कानपुर: मुंबई में पति की नौकरी, गांव में पत्नी के इश्क के चर्चे...फिर परेशान बेटे सत्यम ने ये क्या कर दिया? छोटे भाई ने बताई पूरी कहानी
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के महाराजपुर क्षेत्र में सत्यम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. शुरुआत में मां ने बीमारी से मौत की बात कही थी, लेकिन छोटे भाई के पुलिस पूछताछ में दिए बयान से खुलासा हुआ कि मां के फोन पर बात करने से उपजे विवाद के बाद सत्यम ने गलत कदम उठाया.
ADVERTISEMENT

महाराजपुर में सत्यम की संदिग्ध मौत.
Kanpur Maharajpur Satyam Death Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित नजबगढ़ घाट गांव में 14 साल के सत्यम की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. शुरुआती दौर में परिजनों ने इसे बीमारी के चलते हुई मौत करार दिया था, लेकिन ग्रामीणों के शक और पुलिस की जांच में घटना का सच सामने आया है.
