Gorakhpur Crime News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले गुरु और शिष्य के बीच मर्यादा को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है. कैंपियरगंज थाना इलाके में एक शिक्षक ने ऐसा कर दिया कि शिक्षा का पवित्र मंदिर शर्मसार हो गया. शिक्षक ने एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर छात्रा को बुलाया और बेहद आपत्तिजनक हरकत करने लगा. अब इस अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है और लोग तरह-तरह का रिएक्शन दे रहे हैं. जब शिक्षक पकड़ा गया तो लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी. आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है.
ADVERTISEMENT
एक्स्ट्रा क्लास के बहाने रोका था छात्रा को
जानकारी के मुताबिक, मामला कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के सोहना स्थित एक कंप्यूटर सेंटर का है. बताया जा रहा है कि 9 सितंबर (बुधवार) को क्लास खत्म होने के बाद कंप्यूटर टीचर जगदीश चौरसिया ने एक्स्ट्रा क्लास का बहाना बनाकर एक छात्रा को सेंटर पर रोक लिया. आरोप है कि इस दौरान शिक्षक छात्रा को Kiss करने लगा. साथ ही टीचर उसके साथ जबरदस्ती करता दिखा.
भाई ने साथियों के साथ रंगे हाथ दबोचा
इसी दौरान संदेह होने पर छात्रा का भाई अपने कुछ साथियों के साथ कंप्यूटर सेंटर पहुंच गया. परिजनों ने टीचर को छात्रा के साथ गंदी हरकत करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. जब भाई ने सवाल-जवाब किए, तो आरोपी शिक्षक 'पढ़ाने और समझाने' का बहाना बनाने लगा. इस पर गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने मौके पर ही टीचर की जमकर पिटाई कर दी.
पुलिस ने आरोपी टीचर को हिरासत में लिया
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले पर त्वरित संज्ञान लिया. सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि वीडियो में शिक्षक छात्रा के साथ अशोभनीय व्यवहार करता दिख रहा है. छात्रा की मां की तहरीर पर आरोपी शिक्षक जगदीश चौरसिया के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे पुलिस हिरासत में ले लिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
ADVERTISEMENT


