"ऐसा तो चलता रहता है"... पत्नी निक्की को दहेज के लिए जलाने वाले पति विपिन का एनकाउंटर के बाद आया पहला बयान

न्यूज तक

• 03:15 PM • 24 Aug 2025

Greater noida nikki murder case: ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए पत्नी निक्की को जलाने के आरोपी विपिन पुलिस की गिरफ्त से भागते हुए घायल हुआ और पहली बार कैमरे के सामने अपने बचाव में कहा कि उसने पत्नी को नहीं मारा, बल्कि वो अपने आप मरी है.

NewsTak
Google CTA

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दहेज के लोभ में पत्नी को जलाकर मारने वाला शख्स विपिन पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश कर रहा था. इस बीच एक्शन लेते हुए उसके पैर पर गोली चलाई गई जिससे विपिन घायल हो गया है. अब इनकउंटर के बाद पहली बार उसने कैमरे के सामने अपनी बात रखी है.

Read more!

दरअसल मीडिया ने जब वीपिन से सवाल पूछा कि क्या उसे अपने किए पर पछतावा है, तो इसके जवाब में विपिन ने कहा कि उसने अपनी पत्नी को मारा ही नहीं. विपिन ने पछतावा वाले सवाल पर कहा कि, 'मुझे नहीं है. न मैंने मारा है न मैंने कुछ किया है. वो अपने आप मरी है. पति-पत्नी के बीच ऐसी लड़ाई होती रहती है. मुझे और कुछ नहीं कहना है.'

क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रहने वाले विपिन पर आरोप है कि वो अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था. जिस दिन निक्की की मौत हुई इस दिन भी दोनों के बीच काफी झगड़ा हो रहा था. आरोप है कि विपिन ने निक्की का बाल पकड़कर घसीटा और फिर उसकी बहन और बेटे के सामने उसे आग लगा दी.

इस घटना के बाज पीड़िता के 6 साल के बेटे ने बताया कि, "मेरी मां के ऊपर कुछ डाला, फिर उनको थप्पड़ मारा और लाइटर से आग लगा दी."

इस भयानक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. एक वीडियो में पीड़िता के साथ मारपीट करते देखा जा सकता है और उस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि निक्की का बाल पकड़कर घसीटा जा रहा है. जबकि दूसरे वीडियो में आग लगने के बाद निक्की लंगड़ाते हुए सीढ़ियों से नीचे उतरती हुई दिखाई दे रही है.

ये भी पढ़ें: पापा ने मम्मी को लाइटर से जला... दहेज के महिला को जलाकर मारा, मासूम बेटे ने खोला दिल दहला देने वाला सच