Greater noida viral video: ग्रेटर नोएडा वेस्ट का व्हाइट ऑर्किड मार्केट 17 अप्रैल की रात राेजमर्रा की तरह लोग आए हुए थे. मार्केट में कुछ लोग खरीदारी कर रहे थे तो कुछ लोग इधर उधर टहल रहे थे. इस बीच रात के करीब 11 बजे एक जगह से शोर शराबे की आवाज आने लगी. मार्केट में एक युवती को घेरकर कुछ लोगों खड़े हुए थे. युवती जोर जोर से एक आदमी पर चिल्ला रही थी. इस पूरे विवाद की जड़ में एक युवक था जो सार्वजनिक जगह पर संदिग्ध हालत में था. इसी को लेकर एक मुस्लिम पति-पत्नी के आपत्ति जताई थी लेकिन युवक उलटा उनसे ही भिड़ गया.
ADVERTISEMENT
इन्हीं के बचाव में एक युवती समाने आई जिसकी युवक से बहसबाजी हो गई. इस दाैरान युवती घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करती रही,जिसका वीडियो वायरल हो गया. लेकिन अब युवती का कहना है कि उसे इस वीडियो को लेकर उसे सोशल मीडिया पर उसे धमकियां मिल रही हैं, जिस को घबराई हुई है. वहीं मामले में अब दंपत्ति की शिकायत पर पुलिस ने आराेपी युवक को भी अरेस्ट कर लिया है.
सार्वजनिक स्थान पर जाम छलकाना पड़ा भारी
दरअसल, ये घटना गौर सिटी-2 के बिसरख थाना क्षेत्र की है. यहां व्हाइट ऑर्किड में एक युवक सरेआम शराब पी रहा था. वहां से गुजर रहे एक मुस्लिम दंपति ने जब इसे देखा तो उन्होंने शालीनता से युवक को टोका. दंपति का कहना था कि सार्वजनिक जगह पर इस तरह शराब पीना गलत है. बस यही टोकना उस युवक को इतना नागवार गुजरा कि उसने हंगामा खड़ा कर दिया. पहले तो दोनों के बीच में हल्की फुल्की बातचीत शुरू हुई फिर युवक ने बहस शुरू कर दी. देखते ही देखते मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया. इस बीच किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
''कौन हो तुम?'' धर्म पूछने पर बढ़ा तनाव
मामला तब और बढ़ गया जब बियर पीने वाले शख्स ने बहसबाजी के दौरान उनकी दंपति की पहचान पूछ ली. आरोप है कि युवक ने दंपति से का ''कौन हो तुम और तुम्हार धर्म क्या है''. इससे मामला और बढ़ गया. दंपति ने इसका विरोध करने लगा, लेकिन उनपर हावी बना रहा. इसी गहमागहमी के बीच भीड़ में मौजूद एक युवती ने सामने आई. उसने दंपति का बचाव करते हुए इस पूरी घटना काे वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया. युवती ने युवकों का विरोध करना शुरू कर दिया. इस दौरान और लोग भी युवती के समर्थन में उतर आए ऐसे में आरोपी युवक मौके से चला गया.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विवाद
इस घटना का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद ये इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया. सोशल मीडिया पर यूजर्स की अलग अलग प्रतिक्रिया सामने आने लगी. अधिकतर लोगों ने सरेआम शराब पीने और धर्म को बीच में लाने वाले युवक की जमकर आलोचना की और गिरफ्तारी की मांग उठाई. वहीं कुछ लोग इस वीडियो को बनाने वाली युवती के कदम पर भी चर्चा करने लगे. वीडियो के जरिए मामला प्रशासन की नजरों में आया और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया.
पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
वायरल वीडियो और पीड़ित दंपति की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बिसरख पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की. पुलिस ने आरोपी की पहचान मुकेश कुमार के रूप में की और उसे गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है. पुलिस अब इस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है.
बजाव करने वाली युवती को अब सता रहा डर
इस पूरी कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब वीडियो बनाने वाली युवती ने अपनी सुरक्षा को लेकर गुहार लगाई. युवती ने एक नया वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि जब से पिछला वीडियो वायरल हुआ है, उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं. उसने कहा कि उसने केवल सच को दुनिया के सामने लाने का प्रयास किया था, लेकिन अब उसे डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है. युवती ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा है कि गलत के खिलाफ आवाज उठाना भारी पड़ रहा है.
यह भी पढ़ें: कुदरत का अजीब फैसला, मां-बाप की मौत, पर चमत्कारिक रूप से बच गए 8 बच्चे, हिला देगी मुरादाबाद की ये खबर
ADVERTISEMENT


