गाजियाबाद में 70 साल के सपा नेता हाजी खलील ने 20 साल की लड़की से रचाया चौथा निकाह, लेकिन अब उसके साथ हो गया ये कांड!

Ghaziabad Viral News: गाजियाबाद में 70 वर्षीय पूर्व पार्षद और सपा नेता हाजी खलील की 20 साल की युवती से चौथी शादी का मामला अब बड़ा विवाद बन गया है. दूसरी पत्नी नाजरीन ने संपत्ति कब्जाने, घर से निकालने और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस तक पहुंचे इस हाई-प्रोफाइल विवाद में रिश्ते, निकाह, संपत्ति और राजनीतिक रसूख को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

Haji Khalil News
Haji Khalil News

मयंक गौड़

follow google news

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने न केवल पारिवारिक रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि सियासी गलियारों में भी चर्चा तेज कर दी है. यहां 70 साल के एक पूर्व पार्षद और समाजवादी पार्टी के नेता हाजी खलील ने अपनी उम्र से आधी से भी कम, यानी महज 20 साल की युवती के साथ चौथा निकाह किया है. इस निकाह के बाद विवाद इतना बढ़ गया है कि मामला अब पुलिस की चौखट तक जा पहुंचा है. हाजी खलील की दूसरी पत्नी ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है.

Read more!

70 की उम्र में चौथी शादी और पारिवारिक कलह

गाजियाबाद के पुराने सियासी चेहरे और पूर्व पार्षद हाजी खलील ने 70 साल की उम्र में 20 साल की लड़की से निकाह कर सबको चौंका दिया है. इस निकाह की खबर जैसे ही उनकी दूसरी पत्नी नाजरीन को लगी, परिवार में कोहराम मच गया. नाजरीन का आरोप है कि हाजी खलील रिश्तों के नाम पर केवल धोखा देते आए हैं. यह मामला तब और गंभीर हो गया जब नाजरीन अपने बेटे के साथ पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचीं और अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने आरोप लगाया कि इस नई शादी के बाद उनकी जान और माल दोनों को खतरा पैदा हो गया है.

1991 से शुरू हुआ आधे सच का सिलसिला

हाजी खलील की दूसरी पत्नी नाजरीन ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि उनका निकाह 1991 में हुआ था. नाजरीन का दावा है कि उस वक्त उन्हें धोखे में रखा गया और यह नहीं बताया गया कि हाजी खलील पहले से शादीशुदा हैं और पहली पत्नी से उनके आठ बच्चे भी हैं. शादी की बुनियाद ही झूठ पर रखी गई थी. नाजरीन के मुताबिक, 2010 में हाजी खलील ने तीसरी शादी की थी, लेकिन जब उस पत्नी से कोई संतान नहीं हुई, तो उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया गया. अब 2026 में उन्होंने 70 साल की उम्र में चौथी बार निकाह किया है.

संपत्ति पर कब्जे और जान से मारने की धमकी का आरोप

पुलिस को दी गई शिकायत में नाजरीन ने आरोप लगाया है कि हाजी खलील अब उनकी संपत्ति हड़पना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि जिस मार्केट और प्रॉपर्टी से उनका और उनके बच्चों का गुजारा होता है और जो उन्हें महर में मिली थी, अब उसी पर हाजी खलील और उनकी नई पत्नी की नजर है. नाजरीन का कहना है कि जब उन्होंने इस शादी और कब्जे का विरोध किया, तो उन्हें और उनके बेटे को घर से निकाल दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई. उन्होंने पुलिस से सुरक्षा और अपनी संपत्ति को बचाने की मांग की है.

विवादों से रहा है पुराना नाता

हाजी खलील कोई साधारण व्यक्ति नहीं हैं, बल्कि इलाके के एक रसूखदार नेता रहे हैं. वह 1995 और 2000 में दो बार पार्षद रह चुके हैं और समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे हैं. हालांकि, उनका विवादों से पुराना नाता रहा है. उन पर पहले भी नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जे के गंभीर आरोप लग चुके हैं. दूसरी ओर, अपनी पत्नी के आरोपों पर सफाई देते हुए हाजी खलील का कहना है कि यह पूरा विवाद संपत्ति के कब्जे को लेकर है. उन्होंने यह भी कहा कि महिला को कोर्ट में यह साबित करना होगा कि वह उनकी पत्नी है.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

इस पूरे हाई-प्रोफाइल ड्रामे के बाद पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाजरीन की ओर से शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी गहनता से जांच की जा रही है. जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, इस घटना ने समाज में नैतिकता और कानून के बीच की बहस को एक बार फिर जन्म दे दिया है.

यहां देखें वीडियो

बाल खींचे, थप्पड़ मारे और... नोएडा की प्राइवेट यूनिवर्सिटी की लड़कियों ने छात्रा के साथ जो-जो किया, जानकर रह जाएंगे दंग

    follow google news