बाल खींचे, थप्पड़ मारे और... नोएडा की प्राइवेट यूनिवर्सिटी की लड़कियों ने छात्रा के साथ जो-जो किया, जानकर रह जाएंगे दंग

Dadri College Viral Video: उत्तर प्रदेश के दादरी स्थित एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में छात्रा के साथ कथित रैगिंग का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है. वीडियो में कुछ छात्राएं पीड़िता के साथ मारपीट और अभद्रता करती दिख रही हैं. मामले पर यूनिवर्सिटी ने जांच समिति बनाई है, वहीं पुलिस भी रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

ADVERTISEMENT

Greater Noida Ragging Case
Greater Noida Ragging Case
Google CTA

Noida University Ragging Case: उत्तर प्रदेश से एक प्रइवेट यूनिवर्सिटी से कथित तौर प रैगिंग का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां के दादरी इलाके एक कॉलेज में कुछ छात्राओं ने एक छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार किया हैं. अब घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पूरी यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच  गया है. वहीं,  छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के बीच चिंता का माहौल बना हुआ है.

वहीं घटना सामने आने ने बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने एक्शन लेते हुए एक आंतरिक जांच समिति का गठन कर दिया गया. इस समिति को पूरे मामले की जांच और वीडियो की सत्यता की पुष्टि करने की जिम्मेदारी दी गई है. जानकारी के अनुसार कमेटी अगले 4 से 5 दिनों में अंदर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी, फिर इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

बाल खींचे, थप्पड़ मारे और...

अब इस घटना की हैरान करने वाली वीडियो वायरल हो रही है. इसमें कुछ  छात्राएं एक अन्य छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार करती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में आरोपी छात्राएं पीड़ित छात्रा के बाल खींचकर उसे थप्पड़ मारती हुई नजर आ रही हैं. अब घटना का वीडियो वायरल हाेने के बाद से यूनिवर्सिटी के माहौल और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

निजी यूनिवर्सिटी में छात्रा के साथ रैगिंग का आरोप

वहीं मामले पर अब पुलिस भी एक्टिव हो गई है. ACP दादरी प्रशाली गंगवार ने कहना है कि वायरल वीडियो लगभग 10 से 12 दिन पुराना बताया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अभी तक मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है. वहीं पीड़ित छात्रा ने भी मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं की है.

पुलिस के मुताबिक, जैसे ही यूनिवर्सिटी की आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. रिपोर्ट में अगर आरोप सही पाए गए तो दोषी छात्राओं के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक और कानूनी कदम उठाए जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: खेल-खेल में मौत… सिद्धार्थनगर में पानी टंकी पर चढ़े 5 बच्चे, लेकिन अचानक टूट गई सीढ़ी… फिर जो हुआ उसने सबको हिला दिया