'मुझे छुआ तो...मैं किसी ओर की...' हापुड़ में सुहागरात के समय दुल्हन ने खोला ऐसा राज कि दूल्हे के उड़ गए होश, जानें पूरा मामला

देवेंद्र शर्मा

06 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 6 2026 1:52 PM)

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में शादी की पहली रात एक दुल्हन ने अपने पति को ऐसी सच्चाई बताई, जिसे सुनकर पूरा परिवार हैरान रह गया. दुल्हन ने साफ कहा कि वह किसी और से प्यार करती है और यह शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई है. इसके बाद जो फैसला हुआ, उसने सभी को चौंका दिया.

शादी के बाद कमरे में पहुंचते ही दुल्हन ने खोला राज,
शादी के बाद कमरे में पहुंचते ही दुल्हन ने खोला राज,
Google CTA

Hapur Dukhan Viral News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां शादी की पहली ही रात को एक नई-नवेली दुल्हन ने अपने पति के सामने ऐसी बात कह दी जिससे दूल्हे के पैरों तले जमीन खिसक गई. सुहागरात के समय जब पति दुल्हन के कमरे में पहुंचा तो पत्नी ने उससे ऐसी बात कही जिससे दूल्हा परेशान हो गया. मामला यही नहीं रुका अलगे दिन दूल्हा सीधे पुलिस थाने पहुंच गया और उस रात की सारी बातें पुलिस को बता दी. पीड़ित की बात सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. क्या है पूरा मामला विस्तार से जानते हैं इस खबर में..

Read more!

पहले जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल, बीते 25 जून 2026 को हापुड़ जिले में एक युवक और युवती की शादी हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों और रस्मों के साथ संपन्न हुई. शादी के बाद  दुल्हन विदा होकर ससुराल आ गई. इस बीच यहां बाकी की रस्में पूरी होने के बाद समय बीता और रात हो गई. सुहागरात के समय दूल्हा, दुल्हन के कमरे में पहुंचा. इस बीच दुल्हन ने दूल्हे को ऐसा बात बताई, जिससे दूल्हा सकते में आ गया. दरअसल, दुल्हन ने कहा कि वो किसी और इंसान से मोहब्बत करती है. यह शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई और उसके परिवार वालों की इच्छा के चलते कराई गई है. दुल्हन की इस बात को सुनकर दूल्हा हैरान हो गया. हालांकि, दूल्हे ने कमरे में किसी भी प्रकार का विवाद नहीं किया.

बातचीत से हल निकालने की कोशिश

इस दौरान दूल्हे ने सूझबूझ दिखाते हुए पूरी बात तुरंत अपने माता-पिता और दुल्हन के परिजनों को बता दी. इसके बाद दोनों परिवारों के लोग इकट्ठा हुए और मामले को सुलझाने की कोशिशें शुरू हो गईं. कई दौर की लंबी बातचीत का सिलसिला चला, लेकिन दुल्हन अपनी बात पर अड़ी रही. इस बीच 28 जून को एक बड़ा फैसला लिया गया. दोनों पक्षों की आपसी सहमति के बाद युवती के उसी प्रेमी को वहां बुलाया गया जिससे वह प्यार करती थी.

प्रेमी के साथ विदा हुई दुल्हन

प्रेमी के आने के बाद युवती सबके सामने उसके साथ चली गई. इस पूरे घटनाक्रम के बाद भविष्य में किसी भी तरह की कानूनी अड़चन या अदालती विवाद से बचने के लिए दूल्हे और उसके पिता ने कदम उठाया. उन्होंने स्थानीय महिला थाने में जाकर पूरे मामले की एक लिखित शिकायत दर्ज करा दी. इस शिकायत के जरिए उन्होंने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया ताकि आगे चलकर उन पर कोई आंच न आए.

महिला थाना प्रभारी का बयान

इस मामले पर महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुणा राय ने जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि युवक के परिवार की तरफ से थाने में एक लिखित शिकायत दी गई थी. शिकायत में बताया गया था कि शादी के बाद युवती अपने पति के साथ रहने को बिल्कुल भी तैयार नहीं है. वो किसी अन्य युवक से प्रेम करती है. इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्षों की मौजूदगी और आपसी सहमति से इस पूरे मामले का शांतिपूर्ण तरीके से निस्तारण करा दिया गया है. फिलहाल पुलिस के मुताबिक इस मामले में किसी भी तरफ से कोई आपराधिक आरोप नहीं लगाया गया है. अब यह विवाद आपसी रजामंदी से पूरी तरह समाप्त हो चुका है.

यह भी पढ़ें: हनीमून मनाने गई महिला ने बनाई रील तो उठा ले गई मेरठ पुलिस, फिर सामने आई चौंकाने वाली क्राइम स्टोरी