तेज स्पीड से आ रही THAR ने मिनटो में उजाड़ दिए 4 परिवार, गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी गाड़ी, खौफनाक हादसा

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार थार पलटने से बदायूं से दिल्ली जा रहे 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 1 घायल हो गया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी तेज रफ्तार थार
गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी तेज रफ्तार थार
Google CTA

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. सिंभावली थाना क्षेत्र में देर रात गंगा एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार थार डिसबैलेंस होकर पलट गई. ये हादसा इतना रूह कंपा देने वाला था कि गाड़ी में सवार चार दोस्तों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया.

Read more!

दिल्ली जा रहे थे सभी दोस्त

मिली जानकारी के अनुसार थार सवार सभी लोग बदायूं से दिल्ली की तरफ जा रहे थे. जैसे ही गाड़ी सिंभावली क्षेत्र के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर पहुंची तभी अचानक तेज रफ्तार के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया. बेकाबू हुई थार हाईवे पर कई बार पलटते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई. टक्कर और पलटने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया.

अस्पताल पहुंचते ही 4 को घोषित किया मृत

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय सिंभावली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को सिखेड़ा स्थिति सीएचसी पहुंचाया. हालांकि, वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद चार युवकों को मृत घोषित कर दिया.

मरने वाले चार लोगों का नाम जोगिंदर,सुखबीर, जसवंत और रवि है. इस दर्दनाक हादसे में 17 साल विष्णु बाल-बाल बच गया. उसे मामूली चोटें आई हैं. फिलहाल उसका अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराया जा रहा है.

परिवारों में छाया मातम

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया था. पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त थार को सड़क से हटाकर किनारे कराया और यातायात को दोबारा सामान्य शुरू करवाया. एक साथ चार नौजवानों की मौत की खबर मिलते ही बदायूं स्थित उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घरों में कोहराम मचा हुआ है. फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई और तफ्तीश शुरू कर दी है. 

ये भी पढ़ें: अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर का हुआ एनकउंटर, देख लीजिए इनकी तस्वीर