अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर का हुआ एनकउंटर, देख लीजिए इनकी तस्वीर

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड के दो इनामी शूटरों को यूपी पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया. इस कार्रवाई पर अंकित के पिता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें आधा इंसाफ मिल गया है और बाकी आरोपी भी खत्म होने चाहिए.

ADVERTISEMENT

अंकित बालियान हत्याकांड
अंकित बालियान हत्याकांड
Google CTA

हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. शामली में हुई एक मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने हत्या में शामिल दो मुख्य शार्प शूटरों मोहित और सुमित को मार गिराया. दोनों आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था.