UP: गहरी नींद में साे रहा था पति, तभी आ धमका पत्नी को प्रेम, फिर दोनों ने मिलकर कर दिया ऐसा कांड कि सब रह गए सन्न

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में तीन साल से चल रहे अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति राजपाल की उसकी पत्नी रजनी और प्रेमी बंटी ने बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल की गई लाठी बरामद कर ली है.

Hapur Murder Case
Hapur Murder Case

देवेंद्र कुमार शर्मा

follow google news

Hapur Murder Case: हापुड़ जिले के आदर्श नगर मोहल्ला में राजपाल अपनी पत्नी के साथ रहता था. दोनों के बीच सब कुछ सामान्य चल रहा था लेकिन 17 और 18 मार्च की दरमियानी रात एक ऐसी घटना घटी जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया. हर दिन की राजपाल उस रात भी सोने चला गया. उसे इसका जरा सा भी अंदाजा भी नहीं था कि ये उसकी जिंदगी की आखिरी रात होने वाली है. अगली सुबह जब लोगों को राजपाल की मौत की खबर मिली तो सनसनी फैल गई.

Read more!

शुरुआत में सबको ये मामला सामान्य लगा लेकिन पुलिस ने जब जांच शुरू की और एक एक कर परतों खुलती चलीं गईं. पता चला कि राजपाल की मौत अचानक नहीं हुई थी, इसके पीछे पिछले तीन सालों से चल रहा एक अवैध प्रेम प्रसंग और गहरी दुश्मनी की कहानी छिपी हुई थी. क्या है पूरा मामला चलिए जानते हैं खबर में..

सोते समय लाठी से किया ताबड़तोड़ हमला

दरअसल, यह मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर का है. पुलिस के अनुसार 17 और 18 मार्च 2026 की रात को राजपाल अपने घर में गहरी नींद में सो रहा था तभी उसकी पत्नी रजनी और ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया. दोनों ने मिलकर राजपाल के सिर और चेहरे पर लाठी से ताबड़तोड़ कई बार वार किए. हमला इतना जोरदार था कि राजपाल को संभलने का जरा सा भी मौका नहीं मिला. ऐसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

तीन साल पुराने अवैध संबंध बने हत्या की वजह्र

घटना के बाद मामले में पुलिस ने जांच शुरू की. इस दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक की पत्नी का किसी बंटी नाम के शख्स से प्रेम संबंध है. ऐसे में पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो फिर कई और चौंकाने वाले खुलासे होने लगे. पता चला कि राजपाल की पत्नी और बंटी का बीते तीन सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है. दोनों के बीच अवैध संबंध भी हैं. राजपाल को कुछ समय पहले ही इस रिश्ते के बारे में जानकारी हुई थी. इसके बाद उसने उसने अपनी पत्नी से बात की तो घर में कलह शुरू हो गई. राजपाल इस अवैध रिश्ते का विरोध करता था और पत्नी को बंटी के साथ जाने से राेकता था. रजनी ने ये बात अपने प्रेमी बंटी को बताई तो उसे ये बात नागवार गुजरी. अपने प्यार के बीच राजपाल को बाधक बनता देख दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई और उसकी हत्या कर दी.

पुलिस ने आलाकत्ल के साथ आरोपियों को दबोचा

अब मामले में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने राजपाल की पत्नी रजनी और उसके प्रेमी बंटी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई खून से सनी लाठी भी बरामद कर ली है. इस दौरान दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. 

अवैध प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

सीओ गढ़ स्तुति सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त बंटी और रजनी के बीच पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध चल रहे थे. जब रजनी के पति राजपाल को इस बात की भनक लगी तो उसने इसका कड़ा विरोध करना शुरू कर दिया. पति का ये विरोध रजनी और बंटी को रास नहीं आया और उन्होंने राजपाल को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: बहू के किरायेदार से थे अवैध संबंध, सास बनी बाधा तो प्रेमी संग रचा मौत का खेल, वारदात के बाद पुलिस के घूमता रहा आरोपी, इस गलती से पकड़ाया

    follow google news