UP: शादी की फर्स्ट नाइट पर दुल्हन के इंतजार में बैठा था दूल्हा, करीब गया तो दुल्हन ने निकाला चाकू, फिर पूरे परिवार में मचा हड़कंप

हाथरस में शादी के तीन दिन बाद दुल्हन के खौफनाक कारनामे ने सबको हैरान कर दिया. सुहागरात में हमला, परिवार को नशीला खाना और फिर लाखों की ज्वेलरी लेकर फरार होने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Hathras news
Hathras news

राजेश सिंघल

follow google news

Hathras news: यूपी के हाथरस में 21 फरवरी को एक युवक और युवती शादी के बंधन में बंधे. 22 फरवरी को युवती विवाद होकर ससुराल पहुंची. इस नए रिस्ते से दोनों के परिवाराें में खुशियों का माहौल था. ससुराल वालों ने नई दुल्हन की सारी रस्में पूरी की. दिन बीतते बीतते रात हुई और सब लाेग सोने के लिए अपने अपने कमरे में पहुंचे. दूल्हा-दुल्हन भी अपने कमरे में पहुंचे. इस बची दूल्हा बड़े अरमानों के साथ नई नवेली दुल्हन के पास पहुंचा. दूल्हे ने जैसे ही अपनी पत्नी को हाथ लगाया तो इसके बाद दुल्हन ने जो किया अब उसकी चर्चा पूरे गांव में हो रही है. क्या है पूरा मामला चलिए विस्तार से जानते है इस खबर में.

Read more!

मामला हाथरस के नगला बस्ती का है. यहां के रहने वाले एक दूल्हे ने बताया कि बीते हफ्ते उसकी शादी हुई थी. शादी के बाद जब रात में सुहागरात के वक्त दूल्हा करीब 9 बजे अपनी पत्नी के पास गया और उसने दुल्हन को छूने की कोशिश की तो वो भड़क गई. दूल्हे का दावा है कि उसने चिल्लाते हुए दूल्हे को दूर रहने की चेतावनी दी. साथ ही कहा कि यहा तो वो खुद मर जाएगी या उसे मार देगी. इसी बीच दुल्हन ने अचानक चाकू निकाला और दूल्हे पर वार कर दिया. इससे उसका हाथ कट गया और वो लहूलुहान हो गया.

अगली रात दूसरी खाट पर सोया दूल्हा

घटना के अगले दिन सुबह दूल्हे ने दुल्हन के घरवालों को कॉल कर मामले की जानकारी दी. दुल्हने के चाची और चाचा समझाने के लिए के दूल्हे के घर पहुंचे. उन्होंने इसे दुल्हन की नई नई शादी की घबराहट बताकर मामला शांत करवा दिया. वे लोग अपने घर लौट गए. इसके बार दूल्हा इतना डर गया था कि अगली रात वो उसी कमरे में अपनी पत्नी से अलग दूसरी खाट पर सोया. 

तीसरी रात दुल्हन ने किया ये कांड

वहीं दुल्हन के मन तो कुछ और ही चल रहा था. उसने शादी के तीसरे दिन अपने खौफनाक इरादों को अंजाम भी दे दिया. दरअसल, शादी की तीसरी रात दुल्हन ने खाने में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया. इसे खाकर दूल्हा और उसके परिवार के सभी सदस्य बेहोश हो गए. इसका फायदा उठाकर दुल्हन ने घर में रखी लाखों रुपये की ज्वेलरी और नकदी लेकर मौके से फरार हो गई. सुबह जब सबकी नींद खुली तो घर का सामान बिखरा हुआ था और दुल्हन गायब थी.

प्रेमी चाचा के साथ भागी दुल्हन

इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू हुई. ससुराल पक्ष से संपर्क साधा गया. इस दौरान पूरे घर में भी चेक किया गया. कहीं कोई जानकारी नहीं मिली. इस बीच जानकारी सामने आई कि दुल्हन अपने चाचा के साथ भाग गई है. ये भी पता लगा कि दुल्हन अपने ही सगे चाचा के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था.

यह भी पढ़ें: 'मैं खालू की दूसरी पत्नी बनकर रहूंगी'...सगे मौसा के प्यार में पागल हुई युवती, घर के बाहर किया खूब हाईवोल्टेज ड्रामा

    follow google news