लखीमपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और मैजिक की हुई जोरदार टक्कर, 10 मजदूरों की मौत, कई घायल

Lakhimpur Sadak Hadsa: लखीमपुर-बहराइच नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह ट्रक और मैजिक के बीच हुई भीषण आमने-सामने की टक्कर में 10 मजदूरों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए.

लखीमपुर में बड़ा सड़क हादसा
लखीमपुर में बड़ा सड़क हादसा

अभिषेक वर्मा

follow google news

Lakhimpur Kheri Road Accident: आज, यानी 18 मई की सुबह लखीमपुर खीरी से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. सोमवार सुबह लखीमपुर-बहराइच नेशनल हाईवे 730 पर एक खौफनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की जान चली गई. जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. हादसा ईसानगर थाना क्षेत्र के ऊंच गांव और भरेहटा के बीच का है जहां एक तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक में आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई.

Read more!

सुबह-सुबह चीख-पुकार से दहला इलाका

चश्मदीदों के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैजिक वाहन के परखच्चे उड़ गए और वह लोहे के मलबे में तब्दील हो गया. हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य में जुट गए.

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. गाड़ियों में फंसे घायलों और शवों को बाहर निकाला गया. सभी घायलों को तुरंत पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) खमरिया भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने 8 लोगों को देखते ही मृत घोषित कर दिया. अस्पताल में दो और घायलों ने दम तोड़ दिया, जिससे कुल मौतों का आंकड़ा 10 तक पहुंच गया है. मृतकों में 6 पुरुष और 2 महिलाएं भी शामिल हैं.

घर पहुंचने से पहले ही छीन लीं जिंदगी की सांसें

पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, मैजिक में सवार सभी लोग पेशे से मजदूर थे. वे लखीमपुर में मजदूरी का काम खत्म करके अपने गांव नानपारा लौट रहे थे. मैजिक गाड़ी लखीमपुर से सिसैया की तरफ जा रही थी, तभी बहराइच की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे सामने से जोरदार टक्कर मार दी. किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला और अपनों से मिलने की खुशी मातम में बदल गई.

जांच में जुटी पुलिस, इलाके में पसरा सन्नाटा

इस हादसे के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई इस घटना से स्तब्ध है. पुलिस प्रशासन फिलहाल मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर उनकी शिनाख्त करने की कोशिश कर रहा है, ताकि उनके परिजनों को सूचित किया जा सके.

घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है, जिनमें से कुछ की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: बैग में हाथ-पैर और बक्से में धड़… लखनऊ में छपरा एक्सप्रेस के S1 कोच में मिली युवती की सिर कटी लाश, किसने किए शरीर के 6 टुकड़े?

 

    follow google news