उत्तर प्रदेश की IPS अधिकारी चारू निगम अपने तेज-तर्रार अंदाज के लिए विभाग में मशहूर है. अपने कामकाज और अंदाज की वजह से अलग पहचान बनाने चारू निगम लगातार एक्शन मोड में दिखती है. फिलहाल वह सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक के पद पर है और कामकाज संभाल रही है. इसी बीच एक वायरल वीडियो की वजह से वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है. दरअसल मीडिया से बातचीत के दौरान वह अपने ही विभाग के एक दरोगा पर भड़क जाती है और कहती है, 'तुम ही बोल लो यार'. IPS के इस वीडियो वायरल होने के बाद लोगों उनके बारे में सर्च कर रहे है कि आखिर कौन हैं ये IPS और क्या है पूरा मामला? आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
पहले जानिए वायरल वीडियो की कहानी
दरअसल इन दिनों सुल्तानपुर में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ गया है. हाल ही गाजियाबाद PAC से ट्रांसफर होकर पुलिस अधीक्षक बनकर IPS चारु निगम के आने से लेकर अबतक में कई बड़ी घटनाएं हो गई है, जिनमे हत्या की घटनाएं अधिक है. सुल्तानपुर पुलिस अभी एक मामले की गुत्थी सुलझा भी नहीं पा रही,तबतक दूसरी घटना हो जाती है.
इसी बीच किसी घटना को लेकर IPS चारू निगम मीडिया को ब्रीफ कर रही थी. तभी पीछे खड़ा दारोगा फोन पर बात कर रहा था, जिससे की IPS डिस्टर्ब हो गई. तभी IPS परेशान होकर पीछे मुड़ी और कहती है कि, 'तुम ही बोल लो यार...'. इसी पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
कौन हैं IPS चारू निगम?
जैसे ही IPS का यह वीडियो वायरल हुआ तो लोग उनके बारे में ढूंढने लगे. IPS चारू निगम मूल रूप से आगरा की रहने वाली है. उन्होंने आईआईटी रुड़की से बीटेक (B.Tech) किया है. वह अपनी संवेदनशीलता और जनता से जुड़ाव के लिए भी प्रसिद्ध हैं. साल 2013 में उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास की और फिर 2014 बैच की आईपीएस बनीं. चारू निगम को भू-माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के लिए जाना जाता है. 2014 बैच की यह तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी फरवरी 2026 से सुल्तानपुर की पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में तैनात हैं.
चारू निगम की उपलब्धियां
सुल्तानपुर में पोस्टिंग से पहले IPS चारू निगम गाजियाबाद में 47वीं वाहिनी पीएसी की सेनानायक, औरैया की एसपी और झांसी में तैनात रह चुकी हैं. औरैया में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, दारोगा के घर से 50 किलो चांदी बरामद करना, और अपने भावुक स्वभाव के कारण वह चर्चा में रही हैं.
ADVERTISEMENT


