झांसी: शादी के डेढ़ महीने बाद कथित प्रेमी के साथ पकड़ी गई पत्नी ने अब पलट दिया पूरा मामला! कैमरे पर बताई जेठ वाली नई कहानी

प्रमोद कुमार गौतम

01 Sep 2026 (अपडेटेड: Sep 1 2026 1:19 PM)

Jhansi News: झांसी के चिरगांव में प्रेमी के साथ पकड़े जाने और जबरन मांग भरवाने के वायरल वीडियो मामले में अब पीड़ित महिला खुद सामने आई है. महिला ने ससुराल पक्ष पर थार गाड़ी मांगने, जेवर छीनने और जेठ पर जबरन रेप करवाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं.

झांसी वायरल वीडियो: पीड़ित दुल्हन कैमरे पर आकर खोले साजिश के राज!
झांसी वायरल वीडियो: पीड़ित दुल्हन कैमरे पर आकर खोले साजिश के राज!
Google CTA

Jhansi Chirgaon Bride Case: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र से बीते दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. वीडियो में दावा किया जा रहा था कि एक नई नवेली दुल्हन को उसके पति और ससुराल वालों ने उसके कथित प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. इसके बाद भीड़ के सामने ही कथित प्रेमी से महिला की सात बार मांग भरवाई गई और दोनों को माला पहना दी गई. हालांकि, अब इस पूरे घटनाक्रम में एक नया और सनसनीखेज मोड़ आ गया है. मामले की पीड़ित महिला खुद कैमरे के सामने आई है और उसने इस पूरी कहानी को अपने खिलाफ रची गई एक साजिश बताया है.

Read more!

थार गाड़ी की मांग और दहेज प्रताड़ना का आरोप

कैमरे पर अपनी आपबीती बताते हुए पीड़ित महिला ने कहा कि उसकी शादी 25 जून को चिरगांव के रहने वाले युवक से हुई थी. शादी के बाद जब वह दूसरी बार अपने ससुराल पहुंची, तो उसकी सास और ननद ने उसके सारे सोने-चांदी के जेवर छीन लिए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. महिला का आरोप है कि उसका पति और ससुराल वाले दहेज में 'थार' गाड़ी की मांग कर रहे थे. उनसे कहा जा रहा था कि सरकारी नौकरी लगने वाली है और मांग पूरी न होने पर दूसरी शादी करने और तलाक देने की धमकियां दी जा रही थीं.

'कपड़े उतरवाए और जबरन कराया गलत काम'

महिला ने अपने जेठ पर बेहद संगीन आरोप लगाते हुए बताया कि उसे डरा-धमकाकर मायके के मोहल्ले में रहने वाले राहुल नाम के लड़के को घर बुलवाने के लिए मजबूर किया गया. राहुल सिर्फ उसकी जान-पहचान का था, कोई प्रेमी नहीं. जब राहुल वहां पहुंचा तो दोनों के साथ मारपीट की गई और उनके कपड़े उतरवा दिए गए. महिला का गंभीर आरोप है कि उसके जेठ ने उससे जबरन गलत काम करवाया और फिर खुद भी दरिंदगी की. इसके बाद पूरे मामले को प्रेम-प्रसंग का रूप देने के लिए डरा-धमकाकर मांग भरवाने का नाटक रचा गया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया.

'AI से बनाई फर्जी ऑडियो, पुलिस के दबाव में दिलवाया बयान'

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ऑडियो संदेश पर सफाई देते हुए महिला ने कहा कि उसमें उसकी आवाज एआई (AI) तकनीक के जरिए तैयार की गई है, ताकि उसे बदनाम किया जा सके. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके भाई को झूठे मामले में बंद करने की धमकी दी, जिसके चलते उसे पुलिस के सामने वैसा ही बयान देना पड़ा जैसा उससे कहा गया था.

फिलहाल पीड़ित महिला और उसके पिता न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं. दोनों पक्षों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों और वायरल वीडियो-ऑडियो के बाद मामले की जांच को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'मैं शादी कर रही हूं और प्रेग्नेंट हूं...' मैसेज भेजकर गायब हुई सुशीला, फिर 2 महीने बाद नहर से मिली बेनाम लाश, लिव-इन पार्टनर निकला कातिल