'मैं शादी कर रही हूं और प्रेग्नेंट हूं...' मैसेज भेजकर गायब हुई सुशीला, फिर 2 महीने बाद नहर से मिली बेनाम लाश, लिव-इन पार्टनर निकला कातिल
Sushila Missing Case Update: राजस्थान के नीमराना की रहने वाली सुशीला 30 जून को परिवार को 'गर्भवती होने और शादी करने' का मैसेज भेजकर लापता हो गई थी. 2 महीने बाद हरियाणा के झज्जर की एक नहर से उसका शव मिला. पुलिस ने जांच के बाद उसके शादीशुदा लिव-इन पार्टनर संदीप राजपूत को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है.
ADVERTISEMENT

राजस्थान से कार में शव रखकर हरियाणा के झज्जर में फेंका
Neemrana Sushila Murder Case: "30 जून 2026... मोबाइल पर एक मैसेज आता है 'मैं अपनी पसंद से शादी कर रही हूं और मैं प्रेग्नेंट भी हूं.' परिवार को लगा कि बेटी ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर ली है. लेकिन उन्हें क्या पता था कि इस मैसेज के पीछे प्यार की नहीं, बल्कि एक खौफनाक कत्ल की दास्तान छिपी है..." राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना की रहने वाली करीब 30 वर्षीय सुशीला की दर्दनाक हत्या ने राजस्थान से लेकर हरियाणा तक सनसनी फैला दी है. जो युवती नई जिंदगी के ख्वाब लेकर अपने घर से निकली थी, वह करीब 2 महीने बाद हरियाणा के झज्जर स्थित एक नहर में बेनाम लावारिस लाश बनकर मिली.
