शादी के डेढ़ महीने बाद ही प्रेमी संग बेडरूम में पकड़ी गई पत्नी, फिर पता चली चाय-दूध वाली पूरी कहानी!

Jhansi Viral News: उत्तर प्रदेश के झांसी में शादी के करीब डेढ़ महीने बाद एक महिला को कथित तौर पर दूसरे युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने का मामला सामने आया है। पति ने आरोप लगाया कि पत्नी चाय, दूध और खाने की चीजों में नींद की गोली मिलाकर प्रेमी से बात करती थी. मामले से जुड़े दो वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है. जानिए पूरा मामला.

Jhansi Viral News
Jhansi Viral News
Google CTA

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की 24 जून को मध्य प्रदेश के भांडेर की एक लड़की से शादी हुई. शादी के बाद घर-परिवार में चारों तरफ खुशी का माहौल था. दुल्हन भी विदा होकर अपने ससुराल आ गई. लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई. एक ओर अभी तक दुल्हन के हाथों की मेहंदी का रंग पूरी तरह गया भी था, कि पति को उसके व्यवहार में कुछ अजीब सा बदलाव दिखा.

Read more!

धीरे-धीरे पत्नी के बदलते व्यवहार के कारण पति को शक हुआ और फिर एक दिन ऐसा कुछ हुआ जिसके बाद युवक एकदम सन्न रह गया. जिस लड़की को उसने ब्याह कर अपनी पत्नी बनाया था, वह किसी गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालात में बिस्तर पर थी. अब इस मामले से जुड़े 2 वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है. आइए विस्तार से जानते हैं मामले की पूरी कहानी और साथ ही क्या-कुछ है इन वायरल वीडियोज में.

पहले जानिए पूरा मामला

इस मामले का खुलासा खुद पीड़ित पति ने किया है. उसने बताया कि 24 जून को उसकी शादी हुई थी. लेकिन शादी के 2-3 हफ्ते बाद ही उसकी पत्नी के व्यवहार में अजीब बदलाव देखने को मिला. धीरे-धीरे उसके बदलते व्यवहार के कारण उसे अपनी पत्नी पर शक होने लगा. पीड़ित पति ने आरोप लगाया है कि, उसकी पत्नी दूध, चाय और खाने की चीजों में नींद की गोली मिला देती थी और फिर वह अपने प्रेमी से आराम से बातचीत करती थी. पीड़ित युवक ने बताया कि नशीले पदार्थ के कारण उसे बार-बार घबराहट, चक्कर आने और खूब नींद आने जैसी परेशानी होने लगी. इस सबके बाद उसके और गहरा हुआ. 

19 अगस्त को पत्नी ने किया इनकार, 23 को रंगे-हाथ पकड़ा

पीड़ित पति के मुताबिक, 19 अगस्त को मोहल्ले वालों ने बताया कि उसके घर में कोई अनजान लड़का आया था. जैसे ही उसने अपनी पत्नी से इस बात को पूछा तो उसने साफ इनकार कर दिया. अब इसका और गहरा गया. फिर 23 अगस्त को मोहल्ले वालों ने फोन कर बताया कि, वहीं लड़का दोबारा घर के आस-पस घूमकर अंदर दाखिल हो गया. जानकारी मिलते ही वह तुरंत घर पहुंचा और जैसे ही कमरे का गेट खोला तो उसकी पत्नी अनजान शख्स के साथ आपत्तिजनक हालात में बिस्तर पर थे.

महिला के पति को देख प्रेमी ने उसपर हमला किया और गला दबाने की कोशिश की. लेकिन तब तक युवक ने चिल्लाना शुरू कर दिया जिससे की मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और उसकी जान बचाई. इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई, जिसके बाद दोनों को हिरासत में लिया गया. वहीं पीड़ित पति ने जान का खतरा बताते हुए  पुलिस ने कड़ी सुरक्षा की मांग की है.

मामले से जुड़े 2 वीडियो हो रहे वायरल

अब इस मामले से जुड़े 2 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वीडियो में प्रेमी जोड़ा बिस्तर पर बैठा हुआ है. इनमें से एक वीडियो में प्रेमी महिला की मांग भरता हुआ नजर आ रहा है. प्रेमी महिला की 7 बार मांग भरता है और फिर दोनों एक दूसरे को माला भी पहनाते हुए नजर आ रहे है. वहीं दूसरे वीडियो में महिला अपने प्रेमी का पांव छूकर आशीर्वाद ले रही है और पीछे से आवाज आ रही है कि यह सब तो मायके में होना चाहिए. वीडियो में लोग यह भी कह रहे हैं कि दोनों ने काफी गलत किया है. वहीं मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को पारिवारिक अदालत जाने की सलाह दी है.

सीतापुर: जिसे माना सगा भाई, वही बना पत्नी का प्रेमी, फिर पति ने लिया ऐसा फैसला कि पुलिस भी रह गई हैरान!